Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चोरबत घाटी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

छोरबट घाटी Chorbat Valleyསྦལ་ཏིའི་وادی چھوربٹ बलती घाटी तुरतुक छोरबट घाटी Chorbat, Northern Areas, Pakistan.jpg 250px 34 57 22 76 34 49 inline,title देश भारत व पाकिस्तान प्रान्त / राज्य गिलगित-बल्तिस्तान, लद्दाख़ 4052 2010 20,000 PST +5 मुख्य भाषाएँ बालती http://chorbat.blogspot.com/ छोरबट घाटी (Chorbat Valley) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के गान्चे ज़िले की ख़पलू तहसील में स्थित एक पर्वतीय घाटी है। इसका कुछ भाग भारत द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में आता है और प्रशासनिक रूप से लद्दाख़ के लेह ज़िले का भाग है। भूगोल चोरबत घाटी से श्योक नदी गुज़रती है और घाटी काराकोरम पर्वतों से घिरी हुई है। पास ही भारत द्वारा नियंत्रित सियाचिन हिमानी है, जिस से यहाँ का वतावरण भी अत्यंत ठंडा व शुष्क रहता है। वर्षा बहुत कम गिरती है और सर्दियाँ भयंकर पड़ती हैं। गाँव चोरबत घाटी के लगभग १३ गाँव पाकिस्तान नियंत्रित क्षेत्र में आते हैं: दावोउ (Dawou), मर्चा (Marcha), कुवास (Kuwas), हसनाबाद (Hassanabad), परतुक (Partuk), पिउन (Piun), सिकसा (Siksa), कलान (Kalaan), सुखमोस (Sukhmos), छोवर (Chhowar), थोंगमुस (Thongmus), सिआरी (Siari), फ़्रानू (Franu) ८ गाँव भारत द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में आते हैं: दोएथंग (Doethang), त्याक़सी (Tyaqsi), तुरतुक (Turtuk), छुलुंखा (Chhulunkha), बेयोक़दान (Beyoqdan) इतिहास यह पूरा क्षेत्र पाकिस्तान के क़ब्ज़े में हुआ करता था लेकिन १९७१ के भारत-पाक युद्ध के बाद, भारतीय सेना ने इसके कुछ भाग पर नियंत्रण कर लिया और यह भारत का प्रशासनिक भाग बन गया।http://tribune.com.pk/story/1022109/man-reunites-with-father-after-1971-war/ संग्रहीत प्रति 6 जून 2016 https://web.archive.org/web/20160510030805/http://tribune.com.pk/story/1022109/man-reunites-with-father-after-1971-war/ 10 मई 2016 live इन्हें भी देखें सियाचिन हिमानी गान्चे ज़िला खपलू सन्दर्भ श्रेणी:गान्चे ज़िला श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान श्रेणी:पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर श्रेणी:लेह ज़िला श्रेणी:लद्दाख़ श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की घाटियाँ श्रेणी:लद्दाख़ की घाटियाँ