Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुम्भ तारामंडल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कुम्भ तारामंडल Aquarius constellation Aqr Aquarius IAU.svg 20 38 19.1706–23 56 23.5355 03.3256676–-24.9040413Aquarius, constellation boundary The Constellations http://www.iau.org/public/constellations/#aqr 30 April 2016 https://web.archive.org/web/20130605024208/http://www.iau.org/public/constellations/#aqr 5 जून 2013 dead राशिचक्र 980 10th 10, 22 97 12 2 7 β Aqr 2.91 EZ Aqr 11.27 3.45 3 मार्च अक्वेरिड बौछार एटा अक्वेरिड बौछारडॅल्टा अक्वेरिड बौछारआयोटा अक्वेरिड बौछार मीन तारामंडल (Pisces)पर्णिन अश्व तारामंडल (Pegasus)अश्वशाव तारामंडल (Equuleus)सूंस तारामंडल (Delphinus)गरुड़ तारामंडल (Aquila)मकर तारामंडल (Capricornus)दक्षिण मीन तारामंडल (Piscis Austrinus)भास्कर तारामंडल (Sculptor)सीटस तारामंडल (Cetus) 65 90 अक्तूबर thumb|बिना दूरबीन के रात में कुम्भ तारामंडल की एक तस्वीर (जिसमें काल्पनिक लक़ीरें डाली गयी हैं) कुम्भ या अक्वेरियस (अंग्रेज़ी: Aquarius) तारामंडल राशिचक्र का एक तारामंडल है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक भिश्ती के रूप में, एक बासन के रूप में या एक बासन उठाती हुई कन्या के रूप में दर्शाया जाता था। आकाश में इसके पश्चिम में मकर तारामंडल होता है और इसके पूर्व में मीन तारामंडल। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें से एक है और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। तारे कुम्भ तारामंडल में २२ मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें ९७ ज्ञात तारे स्थित हैं जिनको बायर नाम दिए जा चुके हैं। वैज्ञानिकों को सन् २०१० तक इनमें से ८ तारों के इर्द-गिर्द ग्रह परिक्रमा करते हुए पा लिए थे। इन ग़ैर-सौरीय ग्रहों वाले तारों में यह भी शामिल हैं - गलीज़ ८७६ - यह पहला लाल बौना तारा था जिसके इर्द-गिर्द एक ग्रहीय मंडल मिला था। इसके मंडल में ४ ज्ञात ग्रह हैं, जिनमे से एक पृथ्वी जैसा (लेकिन पृथ्वी से ६.६ बड़ा) भूमीय ग्रह है (यानि गैस दानव नहीं है)। ९१ अक्वेरियाई - यह एक नारंगी दानव तारा है जिसके इर्द-गिर्द एक बृहस्पति से २.९ गुना बड़ा ग्रह परिक्रमा कर रहा है। गलीज़ ८४९ - जिसके इर्द-गिर्द एक बृहस्पति से ०.८२ गुना द्रव्यमान (मास) वाला ग्रह परिक्रमा कर रहा है। इस तारामंडल में बहुत सी मॅसिये वस्तुएँ भी हैं। इन्हें भी देखें अल्फ़ा अक्वेरी तारा तारामंडल कुम्भ राशि श्रेणी:तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना *