Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क़ाराक़ालपाक़स्तान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|उज़बेकिस्तान के नक़्शे में क़ाराक़ालपाक़स्तान (जामुनी रंग में) right|thumb|250px क़ाराक़ालपाक़स्तान (उज़बेक: Қоракалпоғистон Республикаси, क़ोराक़ालपोग़िस्तान रेस्पुब्लिकासी; अंग्रेज़ी: Republic Karakalpakstan), जिसका औपचारिक नाम क़ाराक़ालपाक़स्तान गणतंत्र है, मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक स्वशासित प्रान्त है। उज़्बेकिस्तान का पूरा पश्चिमी भाग इसी प्रांत में आता है। क़ाराक़ालपाक़स्तान का कुल क्षेत्रफल १,६०,००० वर्ग किमी है और २००७ में इसकी अनुमानित आबादी १५,७१,८०० थी। इनमें से लगभग ५,००,००० क़ाराक़ालपाक़ जाति के हैं, जिनके नाम पर इस प्रांत का नाम पड़ा है। इनके आलावा यहाँ लगभग ४,००,००० उज़बेक नस्ल के और ३,००,००० कज़ाख़ नस्ल के हैं। क़ाराक़ालपाक़स्तान की राजधानी नुकुस शहर है।The Republic of Uzbekistan: encyclopedic reference, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 नाम का उच्चारण 'क़ाराक़ालपाक़स्तान' में 'क़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़ुरबानी' 'क़' से मिलता है। इन्हें भी देखें उज़बेकिस्तान क़ाराक़ालपाक़ लोग सन्दर्भ 2 श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के प्रान्त श्रेणी:उज़्बेकिस्तान