Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनुच्छेद 1 (भारत का संविधान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारत का संविधान भाग 1 संघ और उसका राज्य-क्षेत्र अनुच्छेद 2 (भारत का संविधान) भारतीय संविधान सभा भारत हिंदी :श्रेणी:संविधान 1949 प्रकाशित अनुच्छेद 1 भारत के संविधान के भाग 1 में शामिल पहला अनुच्छेद है जो संघ और उसके राज्य-क्षेत्र से संबंधित सूचना देता है। इस अनुच्छेद में ही भारत के नाम का उल्लेख है। पृष्ठभूमि 13 दिसंबर, 1946 को जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय विधान-परिषद् में भारतीय स्वतंत्रता का घोषणा-पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा था कि, "यह विधान-परिषद्‌ भारतवर्ष को एक पूर्ण स्वतंत्र जनतंत्र घोषित करने का दृढ़ और गम्भीर संकल्प प्रकट करती है और निश्चय करती है कि उसके भावी शासन के लिए एक विधान बनाया जाये जिसमें उन सभी प्रदेशों का एक संघ रहेगा जो आज ब्रिटिश भारत तथा देशी रियासतों के अन्तर्गत तथा इनके बाहर भी हैं और जो आगे स्वतंत्र भारत में सम्मिलित होना चाहते हों।"भारतीय विधान-परिषद् के वाद-विवाद की सरकारी रिपोर्ट 13 दिसंबर 1946 4 https://archive.org/details/constituent_assembly_debates_hindi/5.%20cad_13-12-1946_hindi/page/n3/mode/2up जिल्द 5 भारतीय विधान-परिषद् में वाद-विवाद के बाद भारत को सुचिंतित रूप में संघ कहा गया परिसंघ नहीं। भीमराव अंबेडकर ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि यद्यपि भारत एक परिसंघ है किंतु यह परिसंघ राज्यों के साथ अनुबंध का परिणाम नहीं है। अंबेडकर की चिंता नेहरू के प्रस्ताव में निहित प्रांतों की गुटबंदी की संभावना को लेकर थी।भारतीय विधान-परिषद् के वाद-विवाद की सरकारी रिपोर्ट 17 दिसंबर 1946 17-18 https://archive.org/details/constituent_assembly_debates_hindi/7.%20cad_17-12-1946_hindi/page/n17/mode/2up?view=theater जिल्द 7 इसीलिए सुनिश्चित किया कि राज्यों को संघ से अलग होने का अधिकार नहीं है। परिसंघ नष्ट नहीं किया जा सकता इसीलिए वह संघ है। प्रशासनिक सुविधा के लिए देश को विभिन्न राज्यों में बाँटा जा सकता है किंतु देश एक अखंड इकाई होगा।ब्रजकिशोर शर्मा भारत का संविधान : एक परिचय 2012 PHI Learning Private Limited नई दिल्ली 978-81-203-4646-8 56 नौवां मूल पाठ (1) भारत, अर्थात् इण्डिया, राज्यों का संघ होगा। lower-alpha संविधान (सप्तम संशोधन) अधिनियम, 1956, धारा 2 द्वारा मूल खंड (2) के स्थान पर रखा गया। [(2) उसके राज्य और राज्य-क्षेत्र वे होंगे जो प्रथम अनुसूची में उल्लिखित हैं] (3) भारत के राज्य क्षेत्र में— (क) राज्यों के राज्य-क्षेत्र, lower-alpha उपरोक्त के ही द्वारा मूल उपखंड (ख) के स्थान पर रखा गया।[(ख) प्रथम अनुसूची में उल्लिखित संघ राज्य-क्षेत्र, तथा] (ग) ऐसे अन्य राज्य क्षेत्र जो अर्जित किये जायें, समाविष्ट होंगे।भारत का संविधान भारत का संविधान (संपा॰) प्रसाद राजेन्द्र लेखक:राजेन्द्र प्रसाद 1957 2 पृष्ठ:भारत का संविधान (१९५७).djvu/४७ (1) India, that is Bharat, shall be a Union of States. lower-alpha Subs, by the Constitution (Seventh Amendment) Act, 1956, s. 2, for the original cl. (2).[(2) The States and the territories thereof shall be as specified in the First Schedule.] (3) The territory of India shall comprise— (a) the territories of the States; lower-alpha Subs. for the original sub-clause (b), ibid.[(b) the Union territories specified in the First Schedule; and] (c) such other territories as may be acquired.भारत का संविधान भारत का संविधान (संपा॰) प्रसाद राजेन्द्र लेखक:राजेन्द्र प्रसाद 1957 2 पृष्ठ:भारत का संविधान (१९५७).djvu/४६ सन्दर्भ टिप्पणी lower-alpha बाहरी कड़ियाँ भारत का संविधान श्रेणी:भारतीय संविधान के अनुच्छेद श्रेणी:स्वतंत्र भारत का इतिहास