Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैटी पेरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैटी पेरी KatyPerryWestminst111224 (81 of 95) (54206733094) (cropped 2).jpg 250px 2024 में कैटी पेरी कैथरिन एलिज़ाबेथ हडसन 1984 10 25 yes सांता बारबरा, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका पॉप, रॉक गायक-गीतकार, संगीतकार गायन, गिटार 2001–वर्तमान रेड हिल (2001)आइलैंड (2003–2004)कोलंबिया (2004–2006)कैपिटल (2007–वर्तमान) ट्रैविस मैक्कॉय, लिली एलन, केली क्लार्कसन, एशले टिस्डेल, 3OH!3 http://www.katyperry.com/ कैथरिन एलिज़ाबेथ हडसन (जन्म: 25 अक्टूबर 1984), जो अपने मंचीय नाम कैटी पेरी (Katy Perry) से अधिक प्रसिद्ध हैं, एक अमेरिकी गायिका, गीतकार और संगीतकार हैं। पेरी 2007 में अपने इंटरनेट हिट गीत "यू आर सो गे" से प्रसिद्ध हुईं और 2008 में उन्होंने अपना सफल एकल गीत "आई किस्ड अ गर्ल" प्रस्तुत किया, जिसने उन्हें विश्वव्यापी पहचान दिलाई। पेरी का जन्म और लालन-पालन कैलिफ़ोर्निया के सांता बारबरा में ईसाई पादरी अभिभावकों द्वारा हुआ। उनका बचपन केवल गॉस्पेल संगीत सुनते हुए बीता। हाई स्कूल के प्रथम वर्ष के दौरान 'जीईडी' प्राप्त करने के बाद, उन्होंने संगीत को अपने करियर के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। 2001 में उन्होंने 'कैटी हडसन' के नाम से अपना पहला गॉस्पेल अल्बम जारी किया। 2004 में, उन्होंने निर्माण समूह 'द मैट्रिक्स' के साथ एक अल्बम रिकॉर्ड किया, लेकिन वह रिलीज़ नहीं हो सका। 2007 में कैपिटल म्यूज़िक ग्रुप के साथ अनुबंध करने के बाद, उन्होंने मंचीय नाम 'कैटी पेरी' अपनाया और अपना पहला मुख्य-धारा पॉप अल्बम, वन ऑफ़ द बॉयज़ , जारी किया। प्रारम्भिक जीवन कैटी पेरी का जन्म कैथरिन एलिज़ाबेथ हडसन के रूप में सांता बारबरा, कैलिफोर्निया में हुआ था।http://www.blender.com/guide/articles.aspx?id=1061 The Next Big Thing! Katy Perry Article on Blender :: The Ultimate Guide to Music and More www.blender.com 2026-04-25 उनके माता-पिता दोनों पादरी हैं। वह अपने परिवार की दूसरी संतान हैं और उनकी एक बड़ी बहन तथा एक छोटा भाई है।http://www.blender.com/GirlonGirlKatyPerry/articles/41952.aspx Girl on Girl: Katy Perry Rob Sheffield 24 सितंबर 2008 Blender 13 फरवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090312080343/http://www.blender.com/GirlonGirlKatyPerry/articles/41952.aspx 12 मार्च 2009 dead उनकी मां मैरी हडसन का पालन-पोषण दक्षिणी कैलिफोर्निया में हुआ था। उनके चाचा फ्रैंक पेरी और चाची एलीनॉर पेरी जाने-माने निर्देशक थे।http://www.blender.com/guide/61418/girlongirl.html?p=4 Girl on Girl: Katy Perry Rob Sheffield 24 सितंबर 2008 Blender 4 जुलाई 2009 https://web.archive.org/web/20100802153015/http://www.blender.com/guide/61418/girlongirl.html?p=4 2 अगस्त 2010 dead एक ईसाई परिवार में पली-बढ़ीं पेरी ने नौ वर्ष की आयु से ही अपने चर्च में गाना शुरू कर दिया था और 17 वर्ष की आयु तक वहां गाना जारी रखा।http://www.thestarscoop.com/2008/katy-perry.php Katy Perry TheStarScoop.com 28 फरवरी 2009 https://web.archive.org/web/20100419115612/http://www.thestarscoop.com/2008/katy-perry.php 19 अप्रैल 2010 dead वह केवल गॉस्पेल संगीत ही सुनती थीं, क्योंकि उन्हें 'धर्मनिरपेक्ष संगीत' सुनने की अनुमति नहीं थी।http://www.mtv.com/news/articles/1589848/20080623/katy_perry.jhtml Katy Perry Dishes On Her 'Long And Winding Road' From Singing Gospel To Kissing Girls Montgomery James 24 जून 2008 MTV 15 फरवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090308092102/http://www.mtv.com/news/articles/1589848/20080623/katy_perry.jhtml 8 मार्च 2009 live बचपन में उन्होंने नृत्य भी सीखा था। हाई स्कूल के बाद, उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा छोड़ दी और संगीत में अपना करियर बनाने का निश्चय किया।http://www.toonage.ca/features/sep2108_katy_perry.shtml Katy Perry Wants to Draw on Your Face Panda Priya Toonage 22 फरवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090316235625/http://www.toonage.ca/features/sep2108_katy_perry.shtml 16 मार्च 2009 dead कुछ समय के लिए उन्होंने सांता बारबरा स्थित म्यूज़िक एकेडमी ऑफ़ द वेस्ट में इतालवी ओपेरा का भी अध्ययन किया। संगीत करियर 2001-07: प्रारंभिक संघर्ष 15 वर्ष की उम्र में, पेरी के गायन ने टेनेसी के रॉक संगीत दिग्गजों का ध्यान खींचा, जो उन्हें नैशविले ले गए। वहां उन्होंने लोक-संगीत के विशेषज्ञों से गिटार बजाना और गीत लिखना सीखा। 2001 में, उन्होंने ईसाई संगीत लेबल 'रेड हिल' के माध्यम से अपना पहला गॉस्पेल रॉक अल्बम, कैटी हडसन, रिलीज़ किया।http://www.billboard.com/bbcom/feature/katy-perry-single-lady-1003940623.story Katy Perry: Single Lady Harding Cortney 11 फरवरी 2009 Billboard Nielsen Business Media, Inc 13 फरवरी 2009 https://web.archive.org/web/20100317041612/http://www.billboard.com/bbcom/feature/katy-perry-single-lady-1003940623.story 17 मार्च 2010 live हालांकि, लेबल के बंद हो जाने के कारण यह अल्बम व्यावसायिक रूप से असफल रहा। बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर 'कैटी पेरी' रख लिया, क्योंकि उनका नाम अभिनेत्री केट हडसन से काफी मिलता-जुलता था। 17 वर्ष की आयु में वह लॉस एंजिल्स आ गईं और 'आइलैंड रिकॉर्ड्स' के लिए एक अल्बम पर कार्य किया, जो कभी रिलीज़ नहीं हो सका। 2004 में उन्होंने 'कोलंबिया रिकॉर्ड्स' के साथ अनुबंध किया, लेकिन वहां भी बात नहीं बनी और अंततः उन्हें निकाल दिया गया। 2007 में, वर्जिन रिकॉर्ड्स के सीईओ जेसन फ्लोम ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें 'कैपिटल म्यूज़िक ग्रुप' के साथ अनुबंधित किया। 2008-09: वन ऑफ़ द बॉयज़ और सफलता कैपिटल रिकॉर्ड्स से जुड़ने के बाद, पेरी ने अपने पहले मुख्य-धारा अल्बम वन ऑफ़ द बॉयज़ पर कार्य शुरू किया। नवंबर 2007 में "यू आर सो गे" गीत के साथ उनके प्रचार अभियान की शुरुआत हुई। मई 2008 में उनका पहला आधिकारिक एकल गीत "आई किस्ड अ गर्ल" रिलीज़ हुआ, जिसने उन्हें विश्व स्तर पर मशहूर कर दिया। यह गीत सात हफ्तों तक बिलबोर्ड हॉट 100 सूची में पहले स्थान पर रहा और लगभग 30 देशों में शीर्ष पर पहुंचा।http://acharts.us/song/35582 Katy Perry — I Kissed A Girl αCharts.us 6 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20090218152118/http://acharts.us/song/35582 18 फ़रवरी 2009 live जून 2008 में उनका अल्बम वन ऑफ़ द बॉयज़ जारी हुआ। इस अल्बम का दूसरा गीत "हॉट एन कोल्ड" भी भारी हिट साबित हुआ। 2009 में पेरी को उनके गीत "आई किस्ड अ गर्ल" के लिए ग्रैमी पुरस्कार में 'सर्वश्रेष्ठ महिला पॉप गायन प्रदर्शन' श्रेणी में नामांकित किया गया।http://www.mtv.com/news/articles/1600678/20081204/coldplay.jhtml Lil Wayne, Coldplay Lead Grammy Nominations Harris Chris 4 दिसंबर 2008 MTV 15 फरवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090308092135/http://www.mtv.com/news/articles/1600678/20081204/coldplay.jhtml 8 मार्च 2009 live 2009-वर्तमान: MTV अनप्लग्ड और आगे नवंबर 2009 में, पेरी ने अपना सजीव अल्बम MTV अनप्लग्ड जारी किया। इस दौरान वे अपने दूसरे स्टूडियो अल्बम पर भी काम कर रही थीं, जिसके लिए उन्होंने मैक्स मार्टिन, डॉ. ल्यूक और रयान टेडर जैसे प्रसिद्ध संगीत निर्माताओं के साथ सहयोग किया। संगीत शैली और छवि पेरी की गायन श्रेणी कॉन्ट्राल्टो है। संगीत के क्षेत्र में वे एलानिस मॉरिसेट, पैट बेनाटार, जोआन जेट और रॉक बैंड 'क्वीन' के गायक फ्रेडी मर्करी से काफी प्रभावित रही हैं। पेरी अपनी पोशाक की अपरंपरागत और अनूठी शैली के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर चमकीले रंग, हास्यपूर्ण डिज़ाइनों और फलों के आकार वाले कपड़ों और उपसाधनों का प्रयोग करती हैं।http://articles.latimes.com/2008/jun/15/image/ig-katy15 Singer Katy Perry has the fashion world abuzz Vesilind Emili 15 जून 2008 Los Angeles Times 13 फरवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090720101102/http://articles.latimes.com/2008/jun/15/image/ig-katy15 20 जुलाई 2009 live उनके काले बाल उनकी शैली की पहचान बन चुके हैं, हालांकि उनके बालों का प्राकृतिक रंग सुनहरा भूरा है। डिस्कोग्राफ़ी स्टूडियो अल्बम कैटी हडसन (2001) वन ऑफ़ द बॉयज़ (2008) टीनेज ड्रीम (2010) प्रिज़्म (2013) विटनेस (2017) स्माइल (2020) 143 (2024) लाइव अल्बम MTV अनप्लग्ड (2009) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 2953537 कैटी पेरी श्रेणी:1984 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:अमेरिकी महिला गायिका श्रेणी:अमेरिकी पॉप गायक श्रेणी:अमेरिकी गायक-गीतकार श्रेणी:21वीं सदी के अमेरिकी गायक श्रेणी:कैलिफ़ोर्निया के अभिनेता श्रेणी:सांता बारबरा, कैलिफोर्निया के लोग