Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बांसवाड़ा जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बांसवाड़ा ज़िला Banswara district राजस्थान का ज़िला 250 Siva Temple -Arthuna -Banswara -Rajasthan -IMG 002.jpg Mangargh-banswara-Rajasthan-5.jpg अरथुना का शिव मन्दिर (ऊपर), मानगढ़ हत्याकांड का स्मारक (नीचे) Banswara in Rajasthan (India).svg राजस्थान में स्थिति India Rajasthan राजस्थान में स्थिति देश राज्य राजस्थान स्थापना मुख्यालय बांसवाड़ा तहसील para 5037 2011 1797485 auto भाषा प्रचलित हिन्दी, राजस्थानी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड जनसांख्यिकी साक्षरता 56.33% लिंगानुपात 980 https://banswara.rajasthan.gov.in/ thumb|280px|ज़िले में स्थित कल्तियाभेरूजी का मंदिर राठौड़ ईशर है बांसवाड़ा ज़िला (Banswara district) भारत के राजस्थान राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बांसवाड़ा है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 भूगोल बासंवाडा जिला राजस्थान के दक्षिणी भाग मे गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा से लगता हुआ जिला है। इसे राजस्थान का चेरापूंजी भी कहा जाता है। यहाँ का मुख्य आकर्षण माही नदी है, जो मध्य प्रदेश से होती हुई माही बांध तक आती है, माही नदी बासंवाडा जिले की जीवन वाहिनी है। यहाँ पर मुख्यतः वागडी भाषा बोली जाती है, जिले के प्रमुख कस्बे कुशलगढ़, परतापुर, बागीदौरा, घाटोल, अरथुना है। जंगल बहुतायत में हैं और यहाँ पर लकड़ी, वनस्पति आदि प्रचुर मात्रा में मिलती है। नामोत्पत्ति बांसवाड़ा नाम के मूल स्रोत को लेकर दो धारणाएँ हैं। एक के अनुसार इस क्षेत्र में बंसिया नामक भील शासक हुआ करते थे, जिनका राज सन् 1529 तक यहाँ महारावल जगमाल सिंह का शासन आने तक रहा। दूसरी के अनुसार यहाँ बाँस के घने वन होने के कारण क्षेत्र का नाम बांसवाड़ा पड़ा। इतिहास ज़िले का नाम इस क्षेत्र में स्थित भूतपूर्व बांसवाड़ा रियासत थी। नवम्बर 1913 में पश्चिमी बांसवाड़ा में यहाँ गोविन्द गुरू बंजारा के नेतृत्व में ब्रिटिश राज के विरुद्ध चल रहे भील विद्रोह को ब्रिटिश सरकार ने मानगढ़ हत्याकांड में डेढ़ हज़ार लोगों को मारकर कुचला। नवम्बर 2022 में मानगढ़ में एक स्मारक स्थापित करा गया, जिसे एक राष्ट्रीय स्थापत्य घोषित करा गया।Priyanka 4 November 2022 PM Modi Declared Mangarh Dham National Monument Current Affairs Section of Adda247 https://currentaffairs.adda247.com/pm-modi-declared-mangarh-dham-national-monument/ https://web.archive.org/web/20221104125930/https://currentaffairs.adda247.com/pm-modi-declared-mangarh-dham-national-monument/ 4 November 2022 live Meena Mohrsinh 15 August 2021 gu:માનગઢ : ગુજરાતની સરહદે થયેલો એ નરસંહાર જે 'જલિયાંવાલા બાગ'થી પણ મોટો ગણાય છે Mangarh: The genocide on the border of Gujarat which is considered bigger than 'Jallianwala Bagh' BBC News https://www.bbc.com/gujarati/india-58187109 https://web.archive.org/web/20210815153216/https://www.bbc.com/gujarati/india-58187109 15 August 2021 live Vashishtha Vijay Kumar 1991 The Bhil Revolt of 1913 Under Guru Govindgiri Among the Bhils of Southern Rajasthan and its Impact Proceedings of the Indian History Congress 52 522–527 44142651 जनसांख्यिकी सन् 2011 की कुल जनसंख्या 17,97,485 थी, जिसमें से पुरूष 9,07,754 और स्त्रियाँ 8,89,731 थीं। शहरी जनसंख्या 1,27,621 थी और ग्रामीण जनसंख्या 16,69,864। दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 26.50% और जनसंख्या घनत्व 397 व्यक्ति प्रति वर्ग कि॰मी॰ था। लिंगानुपात 980 था, यानि 1000 पुरुषों के अनुपात में 980 महिलाएँ थीं। कुल साक्षरता दर 56.3% था। अन्य जानकारी ज़िले में 5 विधानसभा क्षेत्र और 8 उपखण्ड हैं। एस. टी. डी (STD) कोड 02962 है। इन्हें भी देखें बांसवाड़ा राजस्थान राजस्थान के जिले त्रिपुर सुंदरी वागड़ बाहरी कड़ियाँ बांसवाड़ा पर एक वृहद सूचना से सम्पन्न जालस्थल सन्दर्भ श्रेणी:राजस्थान के जिले *