Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कमलेश भट्ट कमल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कमलेश भट्ट कमल (जन्म: 13 फरवरी, 1959) ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हिन्दी लेखक हैं। ग़ज़ल, कहानी, हाइकु, साक्षात्कार, निबन्ध, समीक्षा एवं बाल-साहित्य आदि विधाओं में रचना करते हैं।भट्ट कमल का परिचय "हिन्दी समय" मेंजुलाई 2025 InternetArchiveBot जीवन कमलेश भटट कमल का जन्म सुल्तानपुर (उ.प्र.) के ज़फरपुर नामक गाँव में हुआ। आपने एम.एस.सी (साँख्यिकी) तक शिक्षा प्राप्त की। सम्प्रति उ.प्र. के वाणिज्य कर विभाग में एडीशनल कमिश्नर(वाराणसी) के पद से 31 जुलाई 2018 को सेवानिवृत्ति के बाद से स्वतंत्र लेखन। कृतिया * त्रिवेणी एक्सप्रेसत्रिवेणी एक्सप्रेस,कहानी संग्रह, रचनाकार- कमलेश भट्ट कमल, प्रकाशन, नई दिल्ली-110002, पहला संस्करण - , पृष्ठ -, ISBN * चिट्ठी आई हैचिट्ठी आई है,कहानी संग्रह, रचनाकार- कमलेश भट्ट कमल, प्रकाशन, नई दिल्ली-110002, पहला संस्करण - , पृष्ठ -, ISBN * नखलिस्ताननखलिस्तान,कहानी संग्रह, रचनाकार- कमलेश भट्ट कमल, प्रकाशन, नई दिल्ली-110002, पहला संस्करण - , पृष्ठ -, ISBN * आदिकाल व अन्य कहानियाॅंआदिकाल व अन्य कहानियाॅं,कहानी संग्रह, रचनाकार- कमलेश भट्ट कमल, प्रकाशन, नई दिल्ली-110002, पहला संस्करण - , पृष्ठ -, ISBN यात्रा वृत्तांत 1. सह्याद्रि का संगीत 2. देवदार के साये में 3. संस्कृति के पड़ाव 4. मर्डेका की मीनारें बाल कहानियाँ 1. मंगल टीका 2. दो सौ साल का आदमी बाल कविताएँ 1. अजब गजब बाल उपन्यास 1. तुर्रम 2. जंगल का लोकतंत्र गज़ल संग्रह 1. शंख सीपी रेत पानी 2. मैं नदी की सोचता हूँ 3. पहाड़ों से समंदर तक 4. शिखरों के सोपान 5. ज्योति जगाए बैठे‌ हैं 6. मनसा वाचा हाइकु संग्रह 1. अमलतास साक्षात्कार 1. साक्षात्कार 2. शपथनामा आलोचना 1. हिंदी ग़ज़ल: सरोकार,चुनौतियाॅं और संभावनाऍं सम्पादन हाइकु संकलन 1. हाइकु 1989 2. हाइकु 1999 3. हाइकु 2009 4. हाइकु 2019 लघुकथा संकलन 1. शब्द साक्षी सम्मान 1- उ.प्र. हिन्दी संस्थान,लखनऊ से 'मंगलटीका'(सूर नामित पुरस्कार-1995), 'शंख सीपी रेत पानी'(निराला नामित पुरस्कार-2001), 'नख्लिस्तान'(सर्जना पुरस्कार-2002), 'देवदार के साये में'(अज्ञेय नामित पुरस्कार-2012) तथा 'पहाड़ों से समन्दर तक'( बलबीर सिंह रंग सर्जना पुरस्कार-2015) से पुरस्कृत । 2- परिवेश सम्मान-2000 से सम्मानित। 3- आर्य स्मृति सम्मान-2005 व 2016(समन्वित) से सम्मानित। 4- समन्वय सृजन सम्मान-2009, सहारनपुर से सम्मानित। 5- परम्परा ऋतुराज सम्मान-2012 से सम्मानित। 6- 'पहाड़ों से समन्दर' के लिए उ.प्र. राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, लखनऊ के डॉ. शिव मंगल सिंह सुमन पुरस्कार-2016 से पुरस्कृत। 7- राजवल्लभ साहित्य सम्मान -2017, देवरिया से सम्मानित। 8- सेवक साहित्यश्री सम्मान -2017, वाराणसी से सम्मानित। (7) विशेषः- * त्रैमासिक पत्रिका 'शीतल वाणी' द्वारा जनवरी-मार्च 2019 अंक के रूप में व्यक्तित्व व कृतित्व पर केन्द्रित 180 पृष्ठों का विशेषांक प्रकाशित। * 'संगमन' के संस्थापक सदस्य, * 'गीताभ' के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष। * वर्ष 2008 के आकाशवाणी के सर्वभाषा कवि सम्मेलन, नागपुर में मणिपुरी के अनुवादक कवि के रूप में सहभागिता। * आकाशवाणी के दिल्ली, लखनऊ, बरेली, मथुरा, आगरा,गोरखपुर तथा वाराणसी केन्द्रों से तथा दूरदर्शन के दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद व बरेली केंद्रों से रचनाओं का प्रसारण । * कुछ रचनाएँ गुजरात व महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड की प्राइमरी व जूनियर कक्षाओं के पाठ्यक्रम में संकलित। * कुछ कविताओं का अंग्रेजी, मराठी व नेपाली तथा उर्दू में अनुवाद। * नेपाल, मलेशिया, उज़्बेकिस्तान, श्रीलंका एवं यूएई की यात्राएँ। हिन्दी लेखक संदर्भिका, पृष्ठ-११९-१२०, प्रकाशक- केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय उच्चतर शिक्षा विभाग मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, पश्चिमी खण्ड-7, रामकृष्णपुरम, नई दिल्ली-110066 बाहरी कडियाँ हाइकु १९८९ ब्लाग कमलेश भट्ट कमल का ब्लाग सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दी कथाकार श्रेणी:हिन्दी हाइकु श्रेणी:हिन्दी साहित्य