411 REFERENCE · Wikipedia
अवेंजर्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अवेंजर्स मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में प्रदर्शित एक काल्पनिक सुपरहीरो टीम है। यह टीम पहली बार अवेंजर्स #१ (कवर-दिनांक सितम्बर १९६३) में दिखाई दी, जो लेखक-संपादक स्टैन ली और कलाकार/सहयोगी जैक किर्बी द्वारा बनाई गई थी। अवेंजर्स ली और किर्बी की पिछली सुपर हीरो टीम, ऑल-विनर्स स्क्वाड का नवीकरण है, जो मार्वल कॉमिक्स की पूर्ववर्ती कॉमिक किताब, टाइमली कॉमिक्स में प्रकाशित हुईं थी।
"अर्थ्स माइटिएस्ट सुपरहीरोज़" (पृथ्वी के सबसे महान नायक) लेबल वाली इस टीम के संस्थापक सदस्य ऐंट-मैन, हल्क, आयरन मैन, थॉर, और वास्प थे। ऐंट-मैन इश्यू #२ द्वारा जायंट मैन बन गया था। इश्यू #४ में बर्फ में फंसे कैप्टन अमेरिका की खोज की गई, और फिर पुनर्जीवित होने के बाद वह इस समूह में शामिल हो गया। "अवेंजर्स अस्सेम्ब्ल!" के युद्धघोष के लिए प्रसिद्ध इस टीम में मनुष्य, म्यूटेंट, अमानुष, एंड्राइड, एलियंस, अलौकिक प्राणी, और यहां तक कि पूर्व खलनायक भी शामिल किये जा चुके हैं।
यह टीम कॉमिक पुस्तकों के बाहर भी कई तरह की माध्यमों में प्रकाशित हुई है, जिसमें कई एनिमेटेड टेलीविज़न श्रृंखलाएं और वीडियो फिल्में शामिल हैं। जोस विडन द्वारा निर्देशित २०१२ की लाइव एक्शन फीचर फिल्म द अवेंजर्स ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड सेट करे थे, जिसमें से एक २०७.४ मिलियन डॉलर की सप्ताहांत कमाई के साथ उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़ी शुरुआत था।Subers Ray Weekend Report: Avengers Smashes Records http://boxofficemojo.com/news/?id=3438&p=.htm May 6, 2012 Box Office Mojo 2012-05-06 https://www.webcitation.org/6GkGOHz5H?url=http://boxofficemojo.com/news/?id=3438&p=.htm 2013-05-20 live अवेंजर्स पर आधारित दूसरी फिल्म, अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन १ मई २०१५ को जारी की गई, और इसके बाद ४ मई २०१८ को अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और ३ मई २०१९ में इसी कड़ी की एक अज्ञात फिल्म रिलीज़ किया जाना निर्धारित है।
इन्हें भी देखें
अवेंजर्स के सदस्यों की सूची
मार्वल कॉमिक्स
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Avengers at the Superhero Database
http://www.marvel.com/comics/Avengers
Avengers Comic Book Sales History—Sales figures from 1966–present
MDP:Avengers—Marvel Database Project (wiki)
Avengers Assemble!—Archives and Database
The Avengersat Don Markstein's Toonopedia. https://archive.today/20240525210532/https://www.webcitation.org/66jofxtfW?url=http://toonopedia.com/avengers.htm 25 मई 2024 from the original on April 7, 2012.
श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र