411 REFERENCE · Wikipedia
अजनबी (1974 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अजनबी अजनबी.jpg अजनबी का पोस्टर गिरिजा सामंत शक्ति सामंत राहुल देव बर्मन अख्तर रूमानी (संवाद) राजेश खन्ना, ज़ीनत अमान, प्रेम चोपड़ा, असरानी, योगिता बाली गुलशन नन्दा 18 सितंबर, 1974 भारत हिन्दी
अजनबी 1974 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।Songpedia : भारतीय रेल के 165 सालों पर पेश है बॉलीवुड की 'रेल-माला' https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-these-10-train-songs-takes-us-to-the-memories-of-train-journey-1345591.html 27 नवम्बर 2018 न्यूज़ 18 इंडिया 17 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20181127110427/https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-these-10-train-songs-takes-us-to-the-memories-of-train-journey-1345591.html 27 नवंबर 2018 dead इसका निर्देशन शक्ति सामंत ने किया और मुख्य कलाकार राजेश खन्ना और ज़ीनत अमान के साथ प्रेम चोपड़ा, असरानी, मदन पुरी, योगिता बाली और असित सेन सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत आर. डी. बर्मन का है।
संक्षेप
मध्यम-वर्गीय युवा रोहित कुमार सक्सेना (राजेश खन्ना), अमीर और प्यारी रश्मि (ज़ीनत अमान) के साथ प्यार में पड़ जाता है और दोनों शादी करने का फैसला करते हैं। रश्मि के पिता, अमीर दीवान सरदारीलाल इस विवाह का विरोध करते हैं। लेकिन जब रश्मि किसी और से शादी करने से इनकार कर देती है तो वह मान जाते हैं। नतीजतन, रोहित और रश्मि शादी कर लेते हैं। उनकी शादी के कुछ ही समय बाद, रश्मि गर्भवती हो जाती है। फिर रश्मि एक सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रवेश करती है और उसे जीतती है। उसे विदेश यात्रा करने के प्रस्तावों के साथ मिस इंडिया का ताज पहनाया जाता है। अब रश्मि का फैसला होता है कि वह बच्चे को नहीं चाहती, लेकिन रोहित इस फैसले का विरोध करता है। दोनों का झगड़ा हो जाता है। फिर वो अलग हो जाते हैं और रश्मि वापस अपने पिता के साथ रहने के लिए चली जाती है।
इसके तुरंत बाद, सरदारीलाल रोहित से अपनी बेटी को तलाक देने के लिए कानूनी नोटिस भेजता है। बर्बाद रोहित रोजगार की तलाश में होता है और उसे एक दूरस्थ पहाड़ी स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के रूप नौकरी मिल जाती है। वह रश्मि और उसके पिता से मिलता है। उसे उनके द्वारा अपमानित किया जाता है क्योंकि वह गरीब है। वह रश्मि के प्यार को जीतने के लिए पर्याप्त धन जमा करने का फैसला करता है। इस फैसले के परिणामस्वरूप वो आभूषण और क़ीमती सामानों से भरा सूटकेस चोरी करने के लिए गिरफ्तार किया जाता है। सूटकेस की मालकिन मिस सोनिया की हत्या के आरोप में भी वो फँस जाता है।
मुख्य कलाकार
राजेश खन्ना - रोहित कुमार सक्सेना
ज़ीनत अमान - रश्मि सक्सेना
प्रेम चोपड़ा - मोती बाबू
असरानी - चेतन कुमार
मदन पुरी - श्री एम. एम. पुरी
योगिता बाली - सोनिया
असित सेन - ललित बाबू (मामा)
राज मेहरा - वकील बख्शी
हरि शिवदासानी - दीवान सरदारीलाल
मनमोहन - सिन्हा
संगीत
गीत गायक राहुल देव बर्मन आनन्द बक्शी भीगी भीगी रातों में किशोर कुमार, लता मंगेश्कर 3:54 एक अजनबी हसीना से किशोर कुमार 4:27 सत्रह बरस की छोकरियाँ आशा भोंसले, किशोर कुमार 5:18 हम दोनों दो प्रेमी किशोर कुमार, लता मंगेश्कर 5:08
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0268129 अज़नबी
श्रेणी:1974 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में