411 REFERENCE · Wikipedia
कुँजेला गांव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बोल्ड टेक्स्ट'कुंजेला' राजस्थान के करौली ज़िले की नादौती तहसील का एक छोटा सा गांव है। इसका पुराना नाम कुंजगढ था। गाँव में मीणा आदिवासी जनजाति का बाहुल्य हैं। इसके अलावा बैरवा, कोली, धोबी, माली, वाल्मिक, महाजन, जैन, खाती, ब्राह्मण, मुस्लिम तेली व सक्का, जोगी, पूजारी, राणा, प्रजापत आदि जातियाँ निवास करती हैं। गाँव में ब्राह्मण, मीणा, बैरवा, जैन, खाती, योगी, शिक्षा में प्रगतिशील हैं, अन्य वर्ग भी शिक्षा के प्रति जागरूकता आई हैं। मीणा समाज में जागरूकता लाने का श्रेय स्व.श्री जौहरी लाल मीणा को जाता हैं। जिसकी गाँव में छतरी बनी हुई हैं। वहीं बैरवा जाति में श्री भरतलाल बैरवा रिटायर्ड तहसीलदार ने अपनी समाज में जागरूकता के लिए कई सामाजिक पहल की एवं शिक्षा के प्रति अलख जगाई हैं और बैरवा समाज, कुंजेला में 2023 से मृत्यूभोज पाबंदी भी इनके प्रयासों से संभव हुई हैं। गाँव में कुंजेला प्रगतिशील मंच, मित्र मंडली और बैरवा जन जागृति एवं विकास समिति, कुंजेला सक्रिय सामाजिक संगठन हैं। इनकी स्थापना का श्रेय क्रमशः श्री मोहनलाल मीणा, श्री जितेन्द्र मीणा व श्री अमरलाल मीणा, श्री अर्जुन सिंह बैरवा को जाता हैं। वर्तमान में सरपंच श्रीमति विजय लक्ष्मी मीना हैं जो तीसरी बार सरपंच हैं। गाँव में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय है जो नये कीर्तिमान बना रहा हैं इसका श्रेय प्रधानाचार्य श्री हंसराज मीना के कठिन प्रयासों को जाता हैं।
श्रेणी:करौली