411 REFERENCE · Wikipedia
द सेक्स लाइव्स ऑफ़ कॉलेज गर्ल्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द सेक्स लाइव्स ऑफ़ कॉलेज गर्ल्स (The Sex Lives of College Girls; शब्दशः अनुवाद: महाविद्यालयी युवतियों का सम्भोग जीवन) एक अमेरिकी टीन कॉमेडी-ड्रामा टेलीविजन धारावाहिक है। इसे मिंडी कालिंग और जस्टिन नोबल ने मैक्स (एचबीओ मैक्स) के लिए बनाया था। यह धारावाहिक का प्रसारण 18 नवंबर 2021 से 23 जनवरी 2025 तक चला। दिसंबर 2021 में इसके दूसरे सत्र की घोषणा की गयी और उसका प्रसारण 17 नवंबर 2022 को आरम्भ हुआ।Donnellan Sara The Sex Lives of College Girls Season 3 Release Date, Trailer Revealed https://www.usmagazine.com/entertainment/pictures/the-sex-lives-of-college-girls-season-3-everything-to-know/ Us Weekly 18 फरवरी 2026 30 अक्टूबर 2024
दिसंबर 2022 में इसके तीसरे सीजन की घोषणा हुई, जिसका प्रसारण 21 नवंबर 2024 को आरम्भ हुआ।
मार्च 2025 में तीन सीजन के बाद यह धारावहिक बंद कर दी गई।
कथानक
यह धारावाहिक वर्मोंट के काल्पनिक एसेक्स कॉलेज नामक महाविद्यालय में रहने वाली चार 18 साल की नई छात्राओं (फ्रेशमैन) की ज़िंदगी पर आधारित है। इसमें उनके रिश्तों, महाविद्यालय जीवन और बड़े होने की चुनौतियों को सरल तरीके से दिखाया गया है।
कलाकार
पॉलीन शालामे — किम्बर्ली, किम्बर्ली प्रथम वर्ष की छात्रा है, जो अमेरिकी राज्य एरिज़ोना के गिल्बर्ट नामक कस्बे की से है जहाँ अधिकतर आबादी श्वेत है और वो एक गरीब परिवार से संबंध रखती है।
अमृत कौर — बेला, अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी के नटली नामक कस्बे की रहने वाली एक भारतीय-अमेरिकी प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह भविष्य में हास्य लेखिका बनना चाहती है और यौनिकता को लेकर खुले विचार रखती है।
रिनी / जुरेने रैप — लेटन, लेटन एक फ्रेशमैन है और एक अमीर, लीगेसी छात्रा है, जो न्यूयॉर्क सिटी से आती है। वह लेस्बियन है और अपनी माँ की ऊँची अपेक्षाओं पर खरी उतरने की कोशिश कर रही है।
आलिया शनेल स्कॉट — व्हिटनी के रूप में,व्हिटनी सिएटल की रहने वाली एक फ्रेशमैन और धनी परिवार की स्टार सॉकर खिलाड़ी है। वह अपने असिस्टेंट सॉकर कोच के साथ गुप्त संबंध में है और एक अमेरिकी सीनेटर की बेटी है।
गेविन लेदरवुड निको के रूप में (सीज़न 1),लीटन का बड़ा भाई और किम्बर्ली का प्रेमीComplex Valerie एक्टर गेविन लेदरवुड HBO मैक्स कॉमेडी 'द सेक्स लाइव्स ऑफ कॉलेज गर्ल्स' के सीजन 2 में वापस नहीं आ रहे हैं https://deadline.com/2022/03/actor-gavin-leatherwood-not-returning-to-season-2-1234990643/ Deadline 18 फरवरी 2026 30 मार्च 2022
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:टेलिविजन धारावाहिक