Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुरेश कुमार खन्ना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुरेश कुमार खन्ना The Minister of Urban Development, Uttar Pradesh, Shri Suresh Khanna meeting the Union Minister for Water Resources, River Development and Ganga Rejuvenation, Sushri Uma Bharti, in New Delhi on June 21, 2017.jpg जी शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश, भारत विधायक, उत्तर प्रदेश शाहजहाँपुर दिसम्बर 1989 भारतीय राजनीति हनुमत धाम स्नातकएलएल॰बी॰ जी॰ एफ॰ कॉलेज, शाहजहाँपुरलखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय जनता पार्टी हिन्दू कान्ति देवी रामनारायण खन्ना सुरेश कुमार खन्ना (अंग्रेजी: Suresh Kumar Khanna, जन्म: 1954) भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने शाहजहाँपुर शहर से उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 1989 से 2017 तक लगातार 8 बार जीता।https://www.aajtak.in/elections/up-assembly-elections/story/shahjahanpur-assembly-seat-up-election-2022-bjp-suresh-kumar-khanna-ntc-1350109-2021-10-31 Shahjahanpur Assembly Seat: बीजेपी के सुरेश खन्ना लगा पाएंगे जीत का 'नहला'? आज तक hindi 2022-05-24 शहर में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें सन् 2004 में शाहजहाँपुर जिले से लोक सभा का चुनाव लड़ाया जिसमें उन्हें केवल 16.34% मत प्राप्त हुए। शाहजहाँपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सन् 2004 में सांसद का चुनाव हारने के बाद उन्होंने विधायक के रूप में ही राजनीति में रहना पसन्द किया। वे सुरेश खन्ना के नाम से ही अधिक लोकप्रिय हैं। यह भारतवर्ष के सबसे लोकप्रिय तथा सबसे सफल नेताओं में से एक हैं। संक्षिप्त जीवनी 58 वर्षीय सुरेश खन्ना का जन्म सन् 1954 में शाहजहाँपुर शहर के दीवान जोगराज मुहल्ले में कान्ति देवीhttp://www.jagran.com/uttar-pradesh/shahjahanpur-9201612.html खन्ना की माता की अंत्येष्टि में उमड़ी भीड़ 30 अप्रैल 2012 दैनिक जागरण हिन्दी 22 अक्टूबर 2013 https://web.archive.org/web/20180819145951/https://www.jagran.com/uttar-pradesh/shahjahanpur-9201612.html 19 अगस्त 2018 live और रामनारायण खन्ना के यहाँ हुआ था। उन्होंने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् 1977 में लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ से एलएल॰बी॰ किया। वे अविवाहित हैं और दीवान जोगराज (शाहजहाँपुर) स्थित पैतृक निवास में अपने भाई के परिवार के साथ रहते हैं। वे स्वयं को पूर्णकालिक राजनीतिक कार्यकर्ता ही मानते हैं।http://myneta.info/up2012/candidate.php?candidate_id=2060 SURESH KUMAR KHANNA(Criminal & Asset Declaration) सुरेश कुमार खन्ना (अपराध व सम्पत्ति सम्बन्धी घोषणा) माईनेता डॉट इन्फो en 22 अक्टूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131021072536/http://myneta.info/up2012/candidate.php?candidate_id=2060 21 अक्तूबर 2013 live वे उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त तथा संसदीय कार्य मंत्री हैं। राजनीतिक सफर सुरेश खन्ना छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। छात्र राजनीति के बाद उन्होंने सन् 1980 में शाहजहाँपुर की नगर विधान सभा का चुनाव लोक दल के प्रत्याशी के रूप में लड़ा था किन्तु कामयाब नहीं हुए। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 1989 में भाजपा के टिकट पर उसी सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज़ की।http://khabar.ibnlive.in.com/photogallery/2809-7 शाहजहाँपुर के नेता आईबीएन खबर हिन्दी 22 अक्टूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131021080438/http://khabar.ibnlive.in.com/photogallery/2809-7 21 अक्तूबर 2013 dead इस जीत के बाद उनका राजनीतिक कद बढ़ता ही गया और 1991 के चुनाव में वे फिर से विधायक चुने गये और राज्य मन्त्री बने। 1993, 1996, 2002 में भी उन्होंने चुनाव जीता और सरकार में मन्त्री बने। 2003 में मायावती के नेतृत्व वाली सरकार में भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे. 2004 से 2007 तक सुरेश कुमार खन्ना बीजेपी विधानमंडल दल के सचेतक पद पर रहे https://www.aajtak.in/elections/up-assembly-elections/story/shahjahanpur-assembly-seat-up-election-2022-bjp-suresh-kumar-khanna-ntc-1350109-2021-10-31 Shahjahanpur Assembly Seat: बीजेपी के सुरेश खन्ना लगा पाएंगे जीत का 'नहला'? आज तक hindi 2022-05-24| 2007 के विधान सभा चुनाव में भी सुरेश खन्ना का विजय रथ कोई भी पार्टी रोक नहीं सकी। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में खन्ना की अच्छी पकड़ है। इस समय सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश विधान मण्डल में भाजपा के मुख्य सचेतक है। शाहजहाँपुर की जनता में भी वह काफी लोकप्रिय हैं। इसी का नतीजा है कि लगातार आठवीं बार शाहजहाँपुर से नगर विधायक हैं। 2022 में फिर दुबारा से सुरेश खन्ना ने शाहजहाँपुर सीट से 9313 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने SP के Tanveer Khan को हराया।https://www.aajtak.in/elections/story/shahjahanpur-assembly-election-results-2022-live-updates-uttar-pradesh-vidhan-sabha-chunav-result-winner-loser-news-in-hindi-1425746-2022-03-10 Shahjahanpur, Uttar Pradesh Assembly Election Results 2022 Live Updates: Shahjahanpur विधानसभा सीट पर BJP ने SP को हराया आज तक hindi 2022-05-24 हनुमत धाम शाहजहाँपुर शहर के बिसरात घाट पर खन्नौत नदी के बीचोबीच स्थित 104 फुट ऊँची हनुमान की विशालकाय मूर्ति सुरेश खन्ना जी की ही देन है। इसको बनाने का संकल्प उन्होंने तभी ले लिया था जब वे उत्तर प्रदेश सरकार में मन्त्री थे। इससे पहले शहीद उद्यान व स्वामी विवेकानन्द पब्लिक लाइब्रेरी का निर्माण भी सुरेश खन्ना इसी शहर में करा चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतवर्ष की यह सबसे बड़ी हनुमानजी की प्रतिमा है।http://www.amarujala.com/news/states/uttar-pradesh/shahjahanpur/Shahjahanpur-70236-123/ विसरात घाट पर होंगे पवन पुत्र के दर्शन 10 जुलाई 2013 अमर उजाला हिन्दी 22 अक्टूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131023055701/http://www.amarujala.com/news/states/uttar-pradesh/shahjahanpur/Shahjahanpur-70236-123/ 23 अक्तूबर 2013 live वैसे अंग्रेजी विकिपीडिया पर इस विशाल मूर्ति का उल्लेख इस लेखमें किया गया है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें हनुमत धाम बाहरी कड़ियाँ शाहजहाँपुर विधान सभा सीट से विधायक सुरेश कुमार खन्ना का भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया अधिकृत विश्लेषण https://web.archive.org/web/20220818231631/http://www.partyanalyst.com/candidateElectionResultsAction.action?candidateId=40473 18 अगस्त 2022 2012 में भाजपा के विजयी विधायक सुरेश कुमार खन्ना का अधिकृत विवरण हनुमत धाम शाहजहाँपुर - खन्नौत नदी के बीच स्थित 104 फुट ऊँची हनुमान की मूर्ति शाहजहाँपुर के नेता (आईबीएन खबर) खन्ना की माता की अन्त्येष्टि में उमड़ी भीड़ विसरात घाट पर होंगे पवन पुत्र के दर्शन - शाहजहाँपुर से अमर उजाला का समाचार श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग श्रेणी:1954 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग