411 REFERENCE · Wikipedia
सासुके
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
सासुके एक जापानी टीवी कार्यक्रम है जिसमें एक बाधा मार्ग को पार करने की प्रतियोगिता चलती है। इसके सामान्यतया 4 चरण होते हैं। इन चरणों में प्रतिभागियों को मुश्किल करतब - कूद, झूले, ड्रम पर चलने, रस्सी चढ़ने, दीवार पर सरकने जैसे काम सीमित समय में ख़त्म करना होता है।
इस कार्यक्रम को अमेरिका और यूरोप के कई देशों में निंजा वारियर (Ninja Warrior) नाम से दिखाया जाता है। ऐसी स्पर्धाओं के अन्य संस्करण भी लोकप्रिय है - महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों के लिए ही बनी ऐसी प्रतियोगिताओं के अपने-अपने नाम हैं।
श्रेणी: जापानी बाधा स्पर्धा