Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अफ़लातून (1997 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अफ़लातून अफ़लातून.jpg अफ़लातून का पोस्टर गुड्डू धनोआ ललिल कपूर राजू नरूला गुड्डू धनोआ दिलीप सेन–समीर सेन रूमी जाफ़री (संवाद) अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर रॉबिन हेनरी 19 दिसंबर, 1997 भारत हिन्दी अफ़लातून 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।पर्दे पर खुद से भिड़े ये सितारे, एक ही फिल्म में बने हीरो और विलेन https://hindi.newsbytesapp.com/news/entertainment/bollywood-actors-who-played-positive-and-negative-roles-in-a-same-film/story 26 अप्रैल 2024 NewsBytes hi यह गुड्डु धनोआ द्वारा निर्देशित है। इसमें अक्षय कुमार दोहरी भूमिकाओं में हैं, साथ ही उर्मिला मातोंडकर और अनुपम खेर सहायक भूमिकाओं में हैं। संक्षेप राजा (अक्षय कुमार) बेकार आवारा व्यक्ति है जो जल्दी से अमीर बनने की कोशिश कर रहा है। वह एक कॉलेज प्रोफेसर परिमल चतुर्वेदी का रूप धारण कर लेता है। अब वह खूबसूरत अमीर महिलाओं के एक कॉलेज में प्रवेश करता है। इसमें वह अमीर लड़की पूजा (उर्मिला मातोंडकर) के प्यार में पड़ जाता है और उसका दिल जीतने में कामयाब हो जाता है। परेशानी तब आती है जब पूजा के पिता प्रकाश (अनुपम खेर) राजा को गलती से रॉकी (अक्षय कुमार दोहरी भूमिका में) समझ लेते हैं। वह एक क्रूर और निर्दयी अपराधी है जो लोगों को पैसे के लिए ब्लैकमेल करता है या उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। वह राजा जैसा दिखता है। प्रकाश, राजा से मदद मांगता है। वह पैसे पाने के लिए उसे रॉकी का रूप धारण करने की कहता है। लेकिन जब रॉकी को राजा के खेल के बारे में पता चल जाता है तो पासा पलट जाता है। राजा फिर खुद को रॉकी की हवेली में अपहरण किया हुआ पाता है। तब उसे एहसास होता है कि उसे पिछले सात दिनों से नशीला पदार्थ दिया गया है। इन सात दिनों में रॉकी ने खुद को राजा के रूप में प्रस्तुत किया है और पूजा से शादी करने की उसकी मंशा है। फिर राजा को रॉकी के नाम पर फंसा दिया जाता है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। राजा भागने में सफल हो जाता है और शादी रद्द करा लेता है। वहां वह सच बताता है और रॉकी भाग जाता है। राजा उसका पीछा करते हुए एक बहुमंजिला इमारत में जाता है जहां दोनों बेरहमी से लड़ते हैं। रॉकी को फायदा मिलता है और वह राजा को गिरा देता है। लेकिन वह फिर संभलकर रॉकी को इमारत से धक्का दे देता है, जिससे गिरकर उसकी मौत हो जाती है। अंत में राजा और पूजा की शादी हो जाती है। मुख्य कलाकार अक्षय कुमार — रॉकी / राजा उर्मिला मातोंडकर — पूजा अनुपम खेर — विद्या प्रकाश साज़िया मलिक — सोनिया फ़रीदा जलाल — राजा की माता सोनिया साहनी — कॉलेज प्रोफ़ेसर टीकू तलसानिया — पुलिस हरीश पटेल — कमिश्नर रेमो डीसूजा — रेमो संगीत गीत गायक आनंद बख्शी दिलीप सेन–समीर सेन अफ़लातून अफ़लातून रेमो फर्नांडिस 6:56 पोस्टर लगवा दो बाज़ार में ललित सेन, श्वेता शेट्टी 6:03 ओये ओये तेरी से लड़की उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 4:57 उई माँ उई माँ मर गई रे अनुराधा पौडवाल, अभिजीत 5:36 वी लव वी लव रॉकी विनोद राठौड़ 5:54 तू मांगे दिल मैं दे दूँ जान हरिहरन, के एस चित्रा 5:41 पोस्टर लगवा दो बाज़ार में ललित सेन 6:03 गोरी चोरी चोरी अलीशा चेनॉय 5:54 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0225029 अफ़लातून अफ़लातून श्रेणी:दिलीप सेन–समीर सेन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में