Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बर्निंग ब्लू (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बर्निंग ब्लू डी. एम. डब्ल्यू. ग्रीर जेम्स लाविनो फ़्रेडरिक फ़ासानो बिल हेनरी बर्निंग ब्लू द फ़िल्म एल. पी. लॉयन्सगेट लायंसगेट एंटरटेनमेंट 2013 06 29 फ़्रेमलाइन फ़िल्म महोत्सव 2014 06 06 96 मिनट संयुक्त राज्य अमेरिका अंग्रेज़ी बर्निंग ब्लू सन 2013 में प्रमोचित एक अमेरिकी नौसेना विमानन ड्रामा फ़िल्म है, जिसका निर्देशन डी. एम. डब्ल्यू. ग्रीर ने किया है। इस फ़िल्म में ट्रेंट फोर्ड और रॉब मेस ने मुख्य अभिनय किया है। यह फ़िल्म ग्रीर के सन 1992 के इसी नाम के नाटक पर आधारित है, जिसमें अमेरिकी नौसेना की एक दुर्घटना की जाँच को "डॉन्ट आस्क, डॉन्ट टेल" के दौर में समलैंगिकों के ख़िलाफ़ बदले की भावना से प्रेरित अभियान दिखाया गया है। कथानक घनिष्ठ मित्र लेफ्टिनेंट डैन लिंच (ट्रेंट फोर्ड) और विल स्टीफेंसन (मॉर्गन स्पेक्टर) अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमान पायलट हैं, जो मैकडॉनल डगलस एफ/ए-18सी/डी हॉर्नेट विमान उड़ाते हैं। दोनों पायलट अंतरिक्ष कार्यक्रम में चयनित होने वाले सबसे कम उम्र के पायलट बनने की आकांक्षा रखते हैं। दो दुर्घटनाओं के बाद, जिनमें से एक विल की कमजोर होती दृष्टि के कारण होती है, उनकी यूनिट जॉन कोकली (माइकल सिरो) के नेतृत्व में एनसीआईएस जांच के दायरे में आ जाती है। इसी बीच, एक तीसरा पायलट, मैट ब्लैकवुड (रॉब मेस), विमानवाहक पोत पर आता है और जल्दी ही डैन के साथ गहरी दोस्ती कर लेता है, जिससे डैन और विल के बीच दूरियाँ बढ़ जाती हैं। कोकली की जाँच से डैन और मैट के रिश्ते के बारे में अफवाहें सामने आती हैं, ठीक उसी समय जब दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ने लगते हैं। जब मैट अपनी पत्नी को छोड़कर डैन के साथ रहने का फैसला करता है, तो एक तीसरी दुर्घटना हो जाती है, और कोकली की जाँच से डैन पर दबाव बढ़ जाता है।https://people.com/mariah-the-scientist-responds-to-rihanna-shoutout-exclusive-11767512 Mariah the Scientist Responds to Rihanna Shouting Out Her Song as a Go-to Karaoke Pick: 'Call Me!' (Exclusive) People.com 2026-02-16 en जाँच के परिणामस्वरूप एक सुनवाई होती है जिसमें डैन के पिता, जो एक एडमिरल हैं, पैनल की अध्यक्षता करते हैं। मैट के साथ एक बार हुई मुलाक़ात की बात स्वीकार करने के बजाय, ताकि वह लागू नियमों के तहत वायु सेना में अपनी सेवा जारी रख सके, डैन अपने कमीशन से इस्तीफ़ा दे देता है।https://www.hollywoodreporter.com/movies/movie-reviews/burning-blue-film-review-709523/ ‘Burning Blue’: Film Review Staff T. H. R. 2014-06-05 The Hollywood Reporter en-US 2026-02-16 कलाकार ट्रेंट फोर्ड – लेफ्टिनेंट डैन लिंच मॉर्गन स्पेक्टर – लेफ्टिनेंट विलियम स्टीफेंसन रॉब मेस – लेफ्टिनेंट मैथ्यू ब्लैकवुड विलियम ली स्कॉट – चार्ली ट्रम्बो माइकल सिरो – जॉन कोकली कॉटर स्मिथ – एडमिरल लिंच टैमी ब्लैंचर्ड – सुसान ट्रेसी वेइलर – नैन्सी ग्विनेथ बेन्सन – टैमी मार्क डोहर्टी – स्किपर क्रिस चाक – स्पेशल एजेंट जोन्स टिमोथी चेलमेट – डायलन लिंच जॉर्डन डीन – स्टीवी केलेहर जॉनी हॉपकिंस – गॉर्डन हैविलैंड मॉरिस – ग्रेस लिंच करोलिना मुलर – ओलेन्का माइकल कम्पस्टी – एडमिरल स्टीफेंसन प्रतिक्रिया फ़िल्म को समालोचकों एवं दर्शकों से मिश्रित समीक्षायें मिली। जहाँ कई मुख्यधारा के लोगों ने फ़िल्म की बुराई की, वहीं दूसरों ने फ़िल्म की ईमानदारी और ऐतिहासिक सत्यता पर ध्यान दिया। ऐतिहासिक तथ्यों में सबसे महत्त्वपूर्ण एलजीबीटीक्यू मीडिया शामिल है। हॉलीवुड रिपोर्टर ने अपनी समीक्षा में फ़िल्म में एक पुराने सैन्य मुद्दे को सामने लाने के लिए अच्छा बताया लेकिन निर्देशन के मामले में कमज़ोर बताया।https://www.hollywoodreporter.com/movies/movie-reviews/burning-blue-film-review-709523/ ‘Burning Blue’: Film Review 2014-06-05 द हॉलीवुड रिपोर्टर en-US 2026-02-20 लोकप्रिय संस्कृति में अमेरिकी गायक और संगीत लेखिका मारिया द साइंटिस्ट ने अपने सन 2025 एकल गायन के रूप में "बर्निंग ब्लू" नामक संगीत वीडियो प्रमोचित किया है जो इस फ़िल्म से प्रेरित है।https://hypebeast.com/2025/5/mariah-the-scientist-burning-blue-single-stream Mariah The Scientist Makes Her Return With "Burning Blue" 2025-05-02 हाइपरबीस्ट en मारिया द साइंटिस्ट "बर्निंग ब्लू" के साथ वापसी कर रही हैं 2026-02-20 संदर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.burningbluefilm.com/ 1811307 Burning Blue burning_blue Burning Blue Burning Blue Category:2013 की फ़िल्में