Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१० जनवरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right 10 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 10वाँ दिन है। साल में अभी और 355 दिन बाकी है (लीप वर्ष में 356)।https://www.history.com/this-day-in-history/january-10/thomas-paine-publishes-common-sense Thomas Paine publishes "Common Sense" January 10, 1776 Editors HISTORY com 2009-11-13 HISTORY en 2025-09-19 प्रमुख घटनाएँ 1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुँची। 1910- पहली एयर मीट हुई। 1920- राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई। 1924- ब्रिटिश पनडुब्बी एल-34 के इंग्लिश चैनल में डूब जाने से 43 लोगों की मृत्यु हो गई। 1947- संयुक्त राष्ट्र संघ ने ट्राइस्ट का नियंत्रण अपने हाथ में लिया। 1964- अमेरिका में बिटल समूह का पहला अलबम जारी किया गया। 2008- ऑटो एक्सपो में टाटा ने लखटकिया कार नैनो प्रदर्शित कीया। २०१०- बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन मंत्री व अवामी लीग के महासचिव सैयद अशरफुल इस्लाम ने पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के नेता अनूप चेतिया के बीच वर्ष 2002 में 90 मिनट तक मुलाकात होना स्वीकार किया। भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट' (यूएसएआईडी) के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए। अंगोला में टोगो की फुटबॉल टीम के बस पर हुए हमले के बाद टोगो की सरकार ने ِअपनी फ़ुटबॉल टीम को अफ़्रीकन कप ऑफ नेशंस प्रतियोगिता से वापस बुला लिया। पूर्व चैंपियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका को सीधे सेटों में 7-6, 7-6 से हराकर चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस प्रतियोगिता का अपना खिताब बरकरार रखा। पुरुष युगल का खिताब स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और सैंटियागो वेंचुरा की जोड़ी ने जीता। जन्म १८८६ – जॉन मथाई भारत के एक प्रसिद्ध शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् थे। १८९४ – पी. लक्ष्मीकांतम एक कवि एवं लेखक। १९०८ – पद्मनारायण राय हिन्दी भाषा के एक प्रसिद्ध निबन्धकार और साहित्यकार। १९२७ – बासु चटर्जी हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक थे। १९३३ – गुरदयाल सिंह ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित एक पंजाबी साहित्यकार थे। १९३७ – मुरली देवड़ा एक भारतीय राजनीतिज्ञ। १९४० – के. जे. येसुदास प्रसिद्ध कर्नाटक संगीत गायक, भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार। १९४९ – अल्लू अरविन्द भारतीय फ़िल्म निर्माता। १९५० – सुचित्रा भट्टाचार्य भारतीय उपन्यासकार। १९७४ – ऋतिक रोशन भारतीय फ़िल्म अभिनेता। १९८५ – दृष्टि धामी भारतीय मॉडल और अभिनेत्री। १९९४ – ज़ोया अफ़रोज़ एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। निधन १६९३ – जॉब चार्नोक ईस्ट इण्डिया कम्पनी का एक वफ़ादार अंग्रेज़ कर्मचारी था। जिसे कलकत्ता (अब कोलकाता) का संस्थापक माना जाता है। १९६७ – राधाबिनोद पाल टोक्यो , जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे। १९६९ – सम्पूर्णानंद प्रसिद्ध भारतीय राजनेता एवं लेखक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। १९९४ – गिरिजा कुमार माथुर एक प्रसिद्ध भारतीय लेखक, कवि एवं नाटककार थे। १९९६ – फ़ीयरलेस नाडिया भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों। २००१ – जी. लक्ष्मणन भारतीय राजनीतिक दल 'द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम ' के राजनीतिज्ञ थे। २०२० – ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। २०२० – ओड़िशा के गजपति राजवंश के पूर्व प्रमुख गोपीनाथ गजपति नारायण देव का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। १९२२ – ओकूमा शाइजनोबु, जापान के 8वें प्रधानमंत्री (ज. 1838) महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव विश्व हिन्दी दिवस। ताकशंद समझौता दिवस। नेशनल बिटरस्वीट चॉकलेट डे। एयर डिफेन्स आर्टिलरी स्थापना दिवस। बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन संदर्भ जनवरी, १०