Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पीकी ब्लाइंडर्स (टीवी शृंखला)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|टेलीविज़न शृंखला का लोगो। पीकी ब्लाइंडर्स (Peaky Blinders) स्टीवन नाइट द्वारा निर्मित अपराध केंद्रित ब्रिटिश टेलीविज़न शृंखला है। यह प्रथम विश्व युद्ध के तुरंत बाद बर्मिंघम में पीकी ब्लाइंडर्स नामक अपराध गिरोह के कारनामों का अनुसरण करती है।'पीकी ब्लाइंडर्स' के फैन्स के लिए बड़ी खबर! परदे पर आखिरी बार लौटेगा थॉमस शेल्बी https://www.thelallantop.com/entertainment/post/cillian-murphy-to-return-as-thomas-shelby-in-peaky-blinders-film-confirms-steven-knight 6 जुलाई 2024 द लल्लनटॉप 22 मार्च 2024 hi यह काल्पनिक गिरोह एक वास्तविक शहरी गिरोह पर आधारित है जो 1880 के दशक से 1910 के दशक तक इस शहर में सक्रिय था। इसमें किलियन मर्फी ने मुख्य चरित्र टॉमी शेल्बी को निभाया है। अन्य मुख्य अभिनेता हैं:- हेलेन मैकक्रॉरी, पॉल एंडरसन, सोफी रंडल तथा जो कोल। यह कार्यक्रम 12 सितंबर 2013 को शुरू हुआ।कहानी ऑस्कर विनर किलियन मर्फी की, जिन्होंने 5 शब्द लिखकर करियर का सबसे बड़ा रोल पा लिया https://www.thelallantop.com/entertainment/post/cillian-murphy-wins-oscar-for-oppenheimer-know-how-batman-begins-peaky-blinders-happened-for-him 6 जुलाई 2024 द लल्लनटॉप 11 मार्च 2024 hi इसके चौथे संस्करण तक यह बीबीसी टू पर प्रसारित होता था। फिर पाँचवें और छठे संस्करण का प्रसारण बीबीसी वन पर हुआ। नेटफ्लिक्स ने वीनस्टीन कंपनी और एंडेमोल के साथ एक समझौते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में इस कार्यक्रम को दिखाने के अधिकार हासिल किये हैं। इस प्रकार सारे संस्करण और एपिसोड नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं।Peaky Blinders Season 5: नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं पीकी ब्लाइंडर्स क्राइम फैमिली की तबाही https://www.jagran.com/entertainment/web-series-review-peaky-blinders-season-5-has-been-released-at-netflix-after-bbc1-19647858.html 6 जुलाई 2024 जागरण hi जनवरी 2021 में, यह घोषणा हुई कि छठा संस्करण शृंखला का अंतिम संस्करण होगा। अपने पूरे प्रसारण के दौरान, इस कार्यक्रम को व्यापक आलोचनात्मक प्रशंसा मिली थी। इस शृंखला के अंत के कुछ साल बाद की कहानी लिये एक फीचर-लेंथ फिल्म का फिल्मांकन सितंबर 2024 में शुरू होने वाला है। इसे भी नेटफ्लिक्स द्वारा वितरित किया जाएगा। सन्दर्भ श्रेणी:ब्रिटिश टेलिविज़न शृंखलाएँ श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के टीवी कार्यक्रम