Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्विनिथ पाल्ट्रो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

GwynethPaltrowByAndreaRaffin2011.jpg पाल्ट्रो सितंबर २०११ में ग्विनिथ केट पाल्ट्रोAccording to the State of California. California Birth Index, 1905–1995. Center for Health Statistics, California Department of Health Services, Sacramento, California. Searchable at Family Tree Legends https://web.archive.org/web/20140906084832/http://www.familytreelegends.com/records/39461 6 सितंबर 2014 1972 9 27 yhttp://www.eonline.com/celebrities/profile/index.jsp?uuid=517bf45b-8daa-4051-9847-af7c00405f4a Gwyneth Paltrow Profile 2007-09-17 E! Online https://archive.today/20120526222305/http://uk.eonline.com/celebrities/profile/index.jsp?uuid=517bf45b-8daa-4051-9847-af7c00405f4a 26 मई 2012 live लोस एंजिलिस, कैलिफोर्निया, अमेरिका अभिनेत्री, गायिका, लेखक 1990–अबतक क्रिस मार्टिन 2003 ब्रुस पाल्ट्रो (मृत)ब्लिदे डैनर जेक पाल्ट्रो (भाई)कैथरीन मोएनिंग 2 ग्विनिथ केट पेल्ट्रो (Gwyneth Kate Paltrow; जन्म २७ सितंबर १९७२) एक अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत १९९० में रंगमंच से व फ़िल्म में १९९१ से की। एक दशक में कई फ़िल्मों में अभिनय करने के बाद पाल्ट्रो को फ़िल्म सेवन (१९९५) और एमा (१९९६) (जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई) से प्रसिद्धी मिली। स्लाइडिंग डोर्स (१९९८) और अ परफ़ेक्ट मर्डर (१९९८) के बाद शेक्सपियर इन लव (१९९८) से पाल्ट्रो को विश्वभर में प्रसिद्धी मिली जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कारव दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (उत्कृष्ट मुख्य अभिनेत्री व उत्कृष्ट पात्र) प्रदान किए गए। उन्हें फॉक्स के हीट टीवी कार्यक्रम ग्ली के प्रकरण "द सब्सटिट्युट" में होली होलीडे के किरदार के लिए २०११ का सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेत्री का एमी पुरस्कार प्रदान किया गया। पाल्ट्रो ने द टेलेंटेड मिस्टर रिप्ली (१९९९), शैलो हाल (२००१) और प्रूफ (२००५) में भूमिका निभाई है जिसके लिए उन्हें मोशन पिक्चर ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब नामांकन मिला। २००८ में वे अपने करियर की सर्वाधिक कमाई वाली सुपरहीरो फ़िल्म आयरन मैन (२००८) व उसके अगले भाग आयरन मैन २ (२०१०) में नज़र आई जिसमे उन्होंने पेपर पॉट्स की भूमिका निभाई। उनकी शादी क्रिस मार्टिन से हो चुकी है जो एक वक्त में कोल्डप्ले के मुख्य गायक थे। उन्हें दो बच्चे, ऐपल और मोसेस है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 569 श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:अमेरिकी अभिनेत्री श्रेणी:अभिनेत्री श्रेणी:गायिका श्रेणी:लेखिका श्रेणी:1972 में जन्मे लोग