411 REFERENCE · Wikipedia
मार्टिन लूथर किंग दिवस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|सन् 1964 में एक संवाददाता सम्मेलन में मार्टिन लूथर।
मार्टिन लूथर किंग दिवस संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिवर्ष जनवरी के तीसरे सोमवार को मनाया जाने वाला अवकाश एवं उत्सव है।मार्टिन लूथर किंग दिवस पर, दुनिया भर से आए बच्चों ने किया यूएन मुख्यालय का दौरा https://news.un.org/hi/story/2023/01/1065387 सयुंक्त राष्ट्र 20 जुलाई 2024 hi 17 जनवरी 2023Martin Luther King: अमेरिकी राजदूत ने पियानो बजाकर मार्टिन लूथर किंग को किया याद, गांधी का भी किया जिक्र https://www.amarujala.com/india-news/jazz-legend-herbie-hancock-dedicates-performance-to-celebrate-life-of-martin-luther-king-jr-2024-01-16 20 जुलाई 2024 अमर उजाला hi मार्टिन लूथर अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन में अहिंसक आंदोलन के मुख्य प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने संघीय और राज्य कानून और नागरिक समाज में नस्लीय भेदभाव का विरोध किया था। इस आंदोलन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में कई महत्वपूर्ण विधायी सुधारों को जन्म दिया है।
सन् 1929 में जन्मे मार्टिन लूथर किंग का वास्तविक जन्मदिन 15 जनवरी है (जो 1929 में मंगलवार को पड़ा)। इस छुट्टी के लिए सबसे पहला सोमवार 15 जनवरी है और सबसे आखिरी 21 जनवरी है। मार्टिन लूथर के सम्मान में अवकाश के लिए अभियान सन् 1968 में उनकी हत्या के तुरंत बाद शुरू हुआ था। राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने सन् 1983 में अवकाश के कानून पर हस्ताक्षर किया।Popli Nik 10 Surprising Facts About Martin Luther King Jr. https://time.com/6555360/martin-luther-king-jr-surprising-facts/ 20 जुलाई 2024 टाइम पत्रिका 14 जनवरी 2024 en 16 जनवरी 2024 https://archive.today/20240116161636/https://time.com/6555360/martin-luther-king-jr-surprising-facts/ dead इसे पहली बार तीन साल बाद 20 जनवरी 1986 को मनाया गया।
हालांकि मार्टिन लूथर को सम्मानित करने वाले इस अवकाश को सन् 1983 में कानून के रूप में हस्ताक्षरित कर दिया गया था। लेकिन हर अमेरिकी राज्य ने राज्य स्तर पर इस अवकाश को नहीं माना था। सन् 1991 में जब न्यू हैम्पशायर विधायिका ने "नागरिक अधिकार दिवस" बनाया तब जाकर ये दिवस पूरे देश में एक साथ बना।
सन्दर्भ
श्रेणी:जन्मदिन
श्रेणी:छुट्टियाँ