411 REFERENCE · Wikipedia
मैदान-ए-जंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैदान-ए-जंग मैदान-ए-जंग.jpg मैदान-ए-जंग का पोस्टर दिलीप कंकड़िया के सी बोकाड़िया बप्पी लहरी के सी बोकाड़िया धर्मेन्द्र, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, जयाप्रदा 14 अप्रैल, 1995 भारत हिन्दी
मैदान-ए-जंग 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे के सी बोकाड़िया. द्वारा निर्देशित किया गया है। धर्मेंद्र, अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर मुख्य कलाकार हैं। अन्य कलाकारों में अमरीश पुरी, मनोज कुमार (अपनी आखिरी फिल्म में), जयाप्रदा, गुलशन ग्रोवर, कादर ख़ान, शक्ति कपूर, मुकेश खन्ना और दीना पाठक शामिल हैं।
संक्षेप
दाता गुरु (अमरीश पुरी) एक गांव का अमीर, शक्तिशाली और प्रभावशाली मुखिया है। वह सभी ग्रामीणों और उनकी संपत्तियों का मालिक है और उनका नियंत्रण करता है। कोई भी जो उसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत करता है उसे उसके कर्मचारी शंकर (धर्मेंद्र) और उसका बेटा गुमान (गुलशन ग्रोवर) द्वारा कुचल दिया जाता है।
करन (अक्षय कुमार) दाता गुरु का सबसे बड़ा पुत्र हैं, जो अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद गांव वापस आता है। वह शंकर की बहन तुलसी (करिश्मा कपूर) से प्यार करता है। इस बीच शंकर गुमान से दाता गुरु की विधवा बहू लक्ष्मी (जया प्रदा) को बचाता है, जो उससे बलात्कार करने की कोशिश करता है। जब दाता गुरु जानता है कि शंकर ने लक्ष्मी का अपहरण कर लिया है और उससे शादी की है, वह शंकर को मरा हुआ देखना चाहता है। दाता गुरु शंकर के खिलाफ करन को उत्तेजित करता है। वह ग्रामीणों की पानी की आपूर्ति में कटौती करने की धमकी देता अगर वे शंकर को उसके हवाले नहीं करते।
करन जीवा (दीना पाठक) से पूरी सच्चाई जानता है। वह दत्ता गुरु के खिलाफ शंकर की मदद करने का फैसला करता है।
मुख्य कलाकार
धर्मेन्द्र - शंकर
अक्षय कुमार - करन सिंह
करिश्मा कपूर - तुलसी
जयाप्रदा - लक्ष्मी
गुलशन ग्रोवर - गुमान सिंह
अमरीश पुरी - ठाकुर रणवीर सिंह 'दाता गुरू'
मनोज कुमार - मास्टर दीनानाथ
मुकेश खन्ना - पुलिस इंस्पेकटर
शक्ति कपूर - बनारसी
कादर ख़ान - मगनलाल
गुफी पेंटल - मामा जी
दीना पाठक - बुआजी
वैष्णवी -
संगीत
गीत गायक बप्पी लहरी तीतर बोले ईला अरुण, गुरदास मान 6:47 कासिफ कोई हाल मस्त कोई चाल विनोद राठोड़, महेन्द्र कपूर 6:42 गुलशन बावरा शाम ढल रही तेरी याद सपना मुखर्जी, कुमार सानु 4:51 के. के. वर्मा क्या बात है तू अलका याज्ञिक, कुमार सानु 4:55 माया गोविंद लो फागुन ऋतु आ गयी उदित नारायण, विनोद राठोड़, साधना सरगम 6:49 माया गोविंद
बाहरी कड़ियाँ
0267703 मैदान-ए-जंग
श्रेणी:1995 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में