411 REFERENCE · Wikipedia
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर The Accidental Prime Minister.jpg प्रथम संस्करण संजय बारू भारत राजनीति संस्मरण 20 अप्रैल 2014 (Penguin) 320 सजिल्द 978-0670086740
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मैकिंग एंड अनमैकिंग ऑफ मनमोहन सिंह भारतीय नीति विश्लेषक संजय बारू का एक संस्मरण है।https://khabar.ndtv.com/news/india/know-about-sanjay-baru-and-book-the-accidental-prime-minister-on-manmohan-singh-1969623 कौन हैं संजय बारू, जिनकी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' किताब पर बनी फिल्म से फिर गरमाई सियासत 24 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190824142113/https://khabar.ndtv.com/news/india/know-about-sanjay-baru-and-book-the-accidental-prime-minister-on-manmohan-singh-1969623 24 अगस्त 2019 dead वे 2004 से अगस्त 2008 तक तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे। पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित इस किताब में आरोप लगाया गया कि अपने कैबिनेट या यहां तक कि प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक सिंह के नियंत्रण में भी नहीं थे। बजाय उनके कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी के पास अत्यधिक शक्ति थी, सिंह उनके सहायक थे। "सत्ता के दो केंद्र नहीं हो सकते", बारू याद करते है, सिंह ने उन्हें समझाते हुए कहा था, "इससे भ्रम पैदा होता है"।
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर के जारी होने के दिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर संस्मरण के दावों को नकार दिया, "पूर्व मीडिया सलाहकार द्वारा लिखी गई किताब एक विशेषाधिकृत पद का दुरुपयोग और विश्वसनीयता प्राप्त उच्च कार्यालय तक पहुंच का जाहिरा तौर पर व्यावसायिक लाभ उठाने का प्रयास है।" बारू का पीएमओ के आरोपों पर जवाब था "मैं खुश हूं।"बारू ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "अधिकांश किताब सकारात्मक है [प्रधान मंत्री के बारे में]"और उनके लिखने का मुख्या कारण ही सिंह का "उपहास का विषय बन जाना है, प्रशंसा का नहीं। मैं उन्हें एक इंसान के रूप में दिखा रहा हूं, मैं चाहता हूँ कि उसके लिए सहानुभूति हो।"
द गार्जियन के मुताबिक, "शिथिलता का इस तरह का अंतरंग चित्रण निश्चित रूप से राजनीतिक असर करेगा" खासकर तब, जब भारत में आम चुनाव होने है. मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने पुस्तक में लगे आरोपों के के आधार पर सवालों की झड़ी लगा दी ... क्या प्रधान मंत्री से उनके कैबिनेट में कौन रहेगा इसका फैसला लेने का विशेषाधिकार उनसे जब्त कर लिया गया? क्या सोनिया गांधी के इशारे पर '2 जी फेम' ए राजा को नियुक्त किया गया? क्या किताब में लगे आरोप सही है कि प्रधानमंत्री ने जानबूझकर अपने सहयोगियों के भ्रष्टाचार को नजरअंदाज किया था। क्या इस वजह से 2 जी, सीडब्ल्यूजी और कोलगेट हुआ था? चुनावों को देखते हुए भाजपा ने यह भी वादा किया था कि "हम इस देश में आकस्मिक प्रधान मंत्री नहीं देंगे।"
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पुस्तक का बॉलीवुड फिल्म में रूपांतरण हंसल मेहता द्वारा किया है, जिसमें अनुपम खेर सिंह की भूमिका निभाई और फिल्म 2018 प्रदर्शित हो चुकि है
इन्हें भी देखें
द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर
द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
सन्दर्भ
अन्यत्र पाठ
Editorial. "Writing No Wrongs". The Hindu. 16 April 2014.
Nida Najar. "A Conversation With: Author Sanjaya Baru". The New York Times. 16 April 2014.
Siddharth Singh. "Book Review: The Accidental Prime Minister". Mint. 17 April 2014.
Harish Khare. "Bitter Lemon". The Indian Express. 19 April 2014.
Sushil Aaron. "Review: Sanjaya Baru's book does a favour to history, Congress". Hindustan Times. 7 May 2014
Madhu Trehan. NL Interviews Sanjaya Baru – Part 1, Part 2. NewsLaundry. Apr 18, 2014.
बाहरी कड़ियाँ
The Accidental Prime Minister at Penguin India
Excerpts at India Today
Excerpt at DNA
श्रेणी:बॉलीवुड