Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्पर्श अस्पताल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्पर्श अस्पताल या स्पर्श हॉस्पीटल की स्थापना 2006 में डॉ शरण शिवराज पाटिल ने की। यह नारायण हेल्थ सिटी का एक अंग है। नारायण हेल्थ सिटी विश्व-विख्यात हृदय सर्जन डॉ देवी शेट्ठी की परिकल्पना का साकार रूप है। स्पर्श अस्पताल की स्थापना कम खर्च में सभी लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा देने की शर्त पर की गई। स्पर्श अस्पताल स्पर्श फाउंडेशन के अंतर्गत आता है जो नारायण हेल्थ सिटी का अलाभकारी अंग है। सुर्खियां स्पर्श अस्पताल एकाएक मीडिया की सुर्खियों में उस वक्त आया जब उसने नवंबर 2007 में बिहार की आठ हाथ-पैर वाली दो वर्षीय लड़की लक्ष्मी ततमा का सफल ऑपरेशन किया और उसे सामान्य जीवन जीने लायक बनाया. लक्ष्मी के मां-बाप सामान्य मजदूर थे और इस जटिल ऑपरेशन का खर्च उठाने में असमर्थ थे। ऐसे में स्पर्श अस्पताल के डॉक्टरों ने सत्ताइस घंटे तक चले सफल ऑपरेशन को मुफ्त में करके मानवता की मिसाल कायम की। भावी योजना स्पर्श अस्पताल 19 से 25 अक्टूबर 2009 तक तीस विश्वविख्यात डॉक्टरों की टीम के साथ 200 बच्चों का मुफ्त में जटिल ऑपरेशन करने जा रहा है। सन्दर्भ द हिंदू, मैगजीन, पृष्ठ संख्या-4, बाहरी कड़ियाँ www,sparshhospital.com ई-मेल vachana@sparshhospital.com