Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरविन्द कुमार शर्मा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ. अरविंद कुमार शर्मा (जन्म 25 नवम्बर 1962) एक भारतीय दंत चिकित्सक और राजनेता हैं, जो वर्तमान में गोहाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के सदस्य हैं और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे इससे पूर्व रोहतक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोक सभा के सांसद रहे हैं। वे करनाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं एवं 15वीं लोक सभा के सदस्य और सोनीपत लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 11वीं लोक सभा में निर्वाचित हुए थे। वे विभिन्न समयों पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, शिवसेना तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं और 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। == व्यक्तिगत जीवन == अरविंद शर्मा का जन्म 25 नवम्बर 1962 को हरियाणा के झज्जर जिले के एम.पी. माजरा गाँव में सतगुरु दास शर्मा और बिमला देवी के घर हुआ था। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद से दंत चिकित्सक की डिग्री (बी.डी.एस.) और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एम.डी.एस.) की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 9 नवम्बर 1989 को रीता शर्मा से विवाह किया, जिनसे उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वे एक चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और कृषक हैं। == राजनीतिक जीवन == जनवरी 2014 में शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी जॉइन की और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया, लेकिन यमुनानगर और जुलाना से चुनाव हार गए। 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की और रोहतक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 7,503 मतों से हराया। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में वे दीपेंद्र सिंह हुड्डा से 3,45,298 मतों से हार गए। == निर्वाचन परिणाम == == मंत्री पद == डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा सरकार में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सहकारिता विभाग कारागार विभाग निर्वाचन विभाग विरासत एवं पर्यटन विभाग == संदर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == संसद भारत की आधिकारिक जीवनी