Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नुज़हत परवीन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नुज़हत परवीन (जन्म 9 मई 1996) उर्फ खुशबू भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली मध्यप्रदेश के रीवा संभाग की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। वे मध्यप्रदेश के सिंगरौली से है। उन्होंने अपना स्थान बतौर विकेट कीपर व बल्लेबाज के रूप में बनाया है। नुजहत स्नातक की पढ़ाई दिल्ली से कर रही हैं तथा वेस्टर्न रेलवे में नौकरी भी करती हैं। नुजहत का जब 2011 में सिंगरौली महिला क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में चयन हुआ, उसने डिविजन टीम रीवा व शहडोल में दो शतक लगाये थे। इसके बाद परवीन का हौसला बढ़ता गया। उसने 2015 के सीनियर इंटर जोनल टूर्नामेन्ट में 101 रन की नाबाद पारी खेली थी। उनका मध्यप्रदेश की अंडर -19 टीम में चयन हुआ। मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हुए उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उनके पिता मसीह आलम कोल माइन में मशीन ऑपरेटर हैं। मां नसीमा बेगम गृहणी हैं। उसके भाई आमिर हैं। नुजहत ने भारत की ओर से अबतक एक वनडे और तीन टी-20 मैच खेले हैं। == इन्हें भी देखें == सानिया मिर्ज़ा हरमनप्रीत कौर मिताली राज सुषमा वर्मा झूलन गोस्वामी मारिया शरापोवा == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == क्रिकेट आरचिव ई एस पी एन क्रिकेट इन्फो