411 REFERENCE · Wikipedia
मलयपुरम सिंगरावेलु चेट्टियार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मलयपुरम सिंगरावेलु चेट्टियार (18 फरवरी 1860 – 11 फरवरी 1946)Vasantha Kumaran, P. Singaravelar Godfather of Indian Labour. https://web.archive.org/web/20180113100746/http://www.singaravelar.com/Biography.htm 13 जनवरी 2018 Chennai: Poornimaa Publication, जिन्हें एम॰ सिंगरावेलु या सिंगरावेलुर के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व थे जो एकाधिक क्षेत्रों में अग्रणी नेतृत्वकर्ता रहे। सिंगरावेलु भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सक्रिय भागीदार थे जिन्होंने पहले गांधी के नेतृत्व में योगदान किया और बाद में कम्युनिस्ट लोगों के साथ मिलकर। उन्होंने जीवन के आरंभिक काल में ही बौद्ध मत स्वीकार कर लिया था और उन्होंने मद्रास में अस्पृश्यता के खिलाफ आन्दोलन में भाग लिया। विचारों से वे नास्तिक और भौतिकवादीK. Murugesan C. S. Subramanyam Singaravelu, first communist in South India https://books.google.com/books?id=LW0FAAAAMAAJ 1975 People's Pub. House 145- थे।
उन्होंने 1918 में भारत में पहले ट्रेड यूनियन की स्थापना की। भारत में मई दिवस की शुरूआत करने वाले वे प्रथम नेता थे, जब उन्होंने 1 मई 1923 में मद्रास में इसे आयोजित किया। 1924 में कानपुर षड्यंत्र में शामिल थेMarshall Windmiller Communism in India https://books.google.com/books?id=PAFBW743Bi4C&pg=PA67 University of California Press 67– GGKEY:NSY99CAKNFU और इसके बाद 1925 में कानपुर में ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्होंने इसके स्थापना सम्मलेन की अध्यक्षता की थी।RUDRANGSHU MUKHERJEE YUGPURUSH JAIPRAKASH NARAYAN https://books.google.com/books?id=0QhVBQAAQBAJ&pg=PA139 978-93-5048-081-6 139–
सन्दर्भ
श्रेणी:1860 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९४६ में निधन
श्रेणी:तमिलनाडु के लोग