411 REFERENCE · Wikipedia
डोलोरिस अम्ब्रिज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2021
डोलोरिस अम्ब्रिज (Dolores Umbridge) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला की एक काल्पनिक पात्र है। वो पहले जादूमन्त्री कॉर्नेलियस फ़ज की वरिष्ठ सचिव थी, पर उपन्यास की पाँचवी कड़ी में तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में काली कलाओं से आत्मरक्षा का विषय पढ़ाने आ जाती है (फ़ज के निर्देश पर, जिससे कि जादू-मन्त्रालय स्कूल में अपनी मनचाही दख़लन्दाज़ी कर सके)। वहाँ आकर वो हैरी पॉटर का जीना मुश्किल कर देती है और हमेशा साबित करने पर तुली रहती है कि हैरी दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के वापस आने की ख़बर के बारे में झूठ बोल रहा है। बाद में वो मन्त्रालय की तरफ़ से स्कूल की उच्च निरीक्षिका और उसके बाद कुछ समय के लिये प्रधानाचार्या भी बन जाती है। उसे एक बहुत ही मोटी और नाटी (मेंढक समान) औरत के रूप में दर्शाया गया है जो हमेशा मींठी बोली बोलने का ढ़ोंग करती रहती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:हैरी पॉटर