411 REFERENCE · Wikipedia
ई श्रीधरन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ई श्रीधरन The Interim Report by the one-man committee headed by Shri Shreedharan for Delegating Tendering and Commercial Powers to General Managers receiving by the Union Minister for Railways, Shri Suresh Prabhakar Prabhu.jpg बाएँ ओर इलेटुवपल्ली श्रीधरन yes 1932 06 12 पलक्काड़, केरल, भारत भूतपूर्व प्रबंध निदेशक- दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन पद्म विभूषणडॉ.वाई.नायदुम्मा मेमोरियल अवार्ड कोंकण रेलवे, दिल्ली मेट्रो मेट्रो मैन
250px|thumb|दिल्ली मेट्रो
ई श्रीधरन (जन्म- 12 जून 1932) भारत के एक प्रख्यात सिविल इंजीनियर हैं। वे 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे। उन्हें भारत के 'मेट्रो मैन' के रूप में भी जाना जाता है। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Metro-Man-honored-by-Japan/articleshow/25393247.cms मेट्रो मैन को जापान ने किया सम्मानित नवभारत टाईम्स 8 नवम्बर 2013 8 नवम्बर 2013 सितंबर 2021 InternetArchiveBot https://khabar.ndtv.com/news/india/metro-man-e-sreedharan-resigns-as-the-chief-consultant-engineer-of-lucknow-metro-rail-corporation-2058360 मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने लखनऊ मेट्रो के प्रधान सलाहकार इंजीनियर पद से दिया इस्तीफा 7 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190807183010/https://khabar.ndtv.com/news/india/metro-man-e-sreedharan-resigns-as-the-chief-consultant-engineer-of-lucknow-metro-rail-corporation-2058360 7 अगस्त 2019 dead भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्म श्री तथा 2008 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया।
परिचय
ई श्रीधरन ने बहुत कम समय के भीतर दिल्ली मेट्रो के निर्माण का कार्य किसी सपने की तरह बेहद कुशलता और श्रेष्ठता के साथ पूरा कर दिखाया है। देश के अन्य कई शहरों में भी मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी है, जिसमें श्रीधरन की मेधा, योजना और कार्यप्रणाली ही मुख्य निर्धारक कारक होंगे। केरलवासी श्रीधरन की कार्यशैली की सबसे बड़ी खासियत है एक निश्चित योजना के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर काम को पूरा कर दिखाना। समय के बिलकुल पाबंद श्रीधरन की इसी कार्यशैली ने भारत में सार्वजनिक परिवहन को चेहरा ही बदल दिया। 1963 में रामेश्वरम और तमिलनाडु को आपस में जोड़ने वाला पम्बन पुल टूट गया था। रेलवे ने उसके पुननिर्माण के लिए छह महीन का लक्ष्य तय किया, लेकिन उस क्षेत्र के इंजार्च ने यह अवधि तीन महीने कर दी और जिम्मेदारी श्रीधरन को सौंपी गई। श्रीधरन ने मात्र 45 दिनों के भीतर काम करके दिखा दिया।http://www.forbes.com/global/2009/0511/026-india-delhi-subway-builder.html Delhi's Subway Builder - Forbes.com 8 नवंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131105232243/http://www.forbes.com/global/2009/0511/026-india-delhi-subway-builder.html 5 नवंबर 2013 live भारत की पहली सर्वाधिक आधुनिक रेलवे सेवा कोंकण रेलवे के पीछे ईश्रीधरन का प्रखर मस्तिष्क, योजना और कार्यप्रणाली रही है। भारत की पहली मेट्रो सेवा कोलकाता मेट्रो की योजना भी उन्हीं की देन है। आधुनिकता के पहियों पर भारत को चलाने के लिए सबकी उम्मीदें श्रीधरन पर टिकी है। इसलिए तो सरकार ने उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पद्श्री और पद्म भूषण सम्मानों से सम्मानित किया। टाइम पत्रिका ने तो उन्हें 2003 में एशिया का हीरो बना दिया।
2011 में ई. श्रीधरन के उत्तराधिकारी के रूप में मंगू सिंह की नियुक्ति की गई।
thumb|250px|right|पम्बन पुल
सम्मान
2013 - जापान का राष्ट्रीय सम्मान - ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन- गोल्ड एंड सिल्वर स्टार
2008 - पद्म विभूषण
2001 - पद्म श्री
2008 - डॉ.वाई.नायदुम्मा मेमोरियल अवार्डhttps://www.thehindu.com/news/cities/Hyderabad/hmr-to-develop-science-corridor-between-tarnaka-nagole/article29386192.ece HMR to develop science corridor between Tarnaka, Nagole
सन्दर्भ
श्रेणी:पद्म विभूषण धारक
श्रेणी:1932 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय रेल
श्रेणी:दिल्ली
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:केरल के लोग
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता
श्रेणी:विज्ञान और इंजीनियरिंग में पद्म विभूषण के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन के प्राप्तकर्ता