411 REFERENCE · Wikipedia
केरबेरस (उपग्रह)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|180px|right|हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई यम (प्लूटो) की तस्वीर में अन्य चंद्रमाओं समेत केरबेरस नज़र आ रहा है
केरबेरस (Kerberos), जिसे पी ४ (P4) भी कहते हैं, बौने ग्रह यम (प्लूटो) का एक उपग्रह है। इसकी खोज हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा हुई थी और इसके मिल जाने की घोषणा २० जुलाई २०११ को की गई थी। खोज होने के फ़ौरन बाद इसका अस्थाई नाम ऍस/२०११ पी १ (S/2011 P 1) रखा गया था। २०१५ में प्लूटो का अध्ययन करने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा एक "न्यू होराएज़न्ज़" (हिंदी अर्थ: "नए क्षितिज") नाम का मनुष्य-रहित अंतरिक्ष यान भेजने की योजना है और आशा है के इस से ऍस/२०११ पी १ के बारे में भी और ज्ञान मिलेगा।
विवरण
केरबेरस यम की एक परिक्रमा अनुमानित ३२.१ दिनों में पूरी कर लेता है और यम से लगभग ५९,००० किलोमीटर दूर स्थित है। इसका व्यास (डायामीटर) अंदाज़न १३ से लेकर ३४ किलोमीटर के बीच है, यानी स्टिक्स के बाद यह यम का दूसरा सबसे छोटा ज्ञात उपग्रह है। माना जाता है कि यम के अन्य उपग्रहों की तरह इस नन्हे चन्द्रमा का भी निर्माण संभवतः यम और किसी अन्य काइपर घेरे की वस्तु के साथ प्राचीन टकराव से हुआ हो।Exploring the Solar System, Peter Bond, John Wiley & Sons, 2012, ISBN 978-1-4443-5108-8, ... A fourth satellite, provisionally named S/2011 P1, or P4, was discovered with the HST in June 2011. It completes an orbit around Pluto in about 31 days and is estimated to be 13–34 km across ...
इन्हें भी देखें
यम (ग्रह)
यम के प्राकृतिक उपग्रह
न्यू होराएज़न्ज़
सन्दर्भ
2
श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह
श्रेणी:यम के प्राकृतिक उपग्रह
श्रेणी:सौर मंडल