Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लोरेंज़ो मोनाको

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|400px|Adoration of the Magi लोरेंज़ो मोनाको (१३७०-१४२५) इटालियन चित्रकार। इनका जन्म सियेना में हुआ। 'वर्जिन का राज्याभिषेक' शीर्षक चित्र से सिद्ध होता है कि उसने पुनर्जागरण काल के पूर्व की यथार्थवादी शैली को अपनाया था। फ्लोरेंटिन परंपरा के सियेनिज शैली के चित्रकार जिआत्तो की कला में, रंजित भावों का आविष्कर आकारों द्वारा किया गया है। इसे अपनाकर लोरेंज़ों ने सुंदर आवेगपूर्ण लयदार रेखाओं से भावाभिव्यक्ति की है। इसलिए कुछ अंश तक वह फ्लोरेंस में कला परिवर्तक माना जाता रहा। फ्लोरेंस के सान त्रिनिता चर्च में 'घोषणा' चित्र इसकी कला का सुंदर नमूना है। लंदन नेशनल आर्ट गेलरी में उसकी छोटी कृतियाँ सुरक्षित हैं। बर्लिन में भी उसके बनाए चित्र हैं। चित्रों के विषय हमेशा धर्मकथाओं पर ही आधारित हैं। श्रेणी:चित्रकार