411 REFERENCE · Wikipedia
निस्सिन फूड्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निस्सिन फ़ूड होल्डिंग्स (जापानी: 日清食品ホールディングス株式会社) एक जापानी खाद्य कंपनी है। उसे 4 सितम्बर 1948 के दिन मोमोफ़ुकु अंदो द्वारा स्थापित किया गया था। स्थापना के दस वर्ष बाद कम्पनी ने अपना सबसे पहला त्वरित नूडल उत्पाद चिकिन रैमेन बाज़ार में उतारा।
अमेरिकी गौण कम्पनी निस्सिन फूड्स की स्थापना 1970 में हुई और इसने त्वरित रैमेन नूडल उत्पाद को टॉप रैमेन नाम से बेचा। त्वरित नूडल (1958) और कप नूडल (1971) दोनों की ख़ोज मोमोफुकू एण्डो ने की। निस्सिन फूड्स का मुख्यालय योदोगावा, ओसाका में है। 1977 में नई इमारत के निर्माण के पश्चात कम्पनी अपने वर्तमान मुख्यालय में आई थी।
निस्सिन फूड्स ने दुनिया के कई देशों में अपने कार्यालय और फैक्ट्रियाँ स्थापित की हैं, जैसे ब्राजील (1981 से), हॉन्ग कॉन्ग (1985 से), भारत (1992 से), जर्मनी (1993 से), थाइलैंड (1994 से), चीन (1995 से) और मैक्सिको (2000 से)। इनके उत्पाद फिलीपींस, ताइवान, सिंगापुर, कनाडा, स्वीडन, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी बेचे जाते हैं।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
आधिकारिक जालपृष्ठ