411 REFERENCE · Wikipedia
महादेव सिमरिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महादेव सिमरिया Mahadeo Simaria महादेव सिमरिया India Bihar 24.931 86.087 inline, title बिहार में स्थिति ज़िला जमुई ज़िला प्रान्त बिहार देश 3917 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, भोजपुरी
महादेव सिमरिया (Mahadeo Simaria) भारत के बिहार राज्य के जमुई ज़िले में स्थित एक गाँव है।"Bihar Tourism: Retrospect and Prospect," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999"Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810
धनेश्वर नाथ (महादेव सिमरिया)
जिला मुख्यालय के सिकन्दरा-जमुई मुख्य मार्ग पथ पर बसे महादेव सिमरिया ग्राम में बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर स्थित है। बाबा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर स्वयंभू शिवलिंग है। इसे बाबा वैद्यनाथ के उपलिंग के रूप में जाना जाता है। प्राचीन मान्यता के अनुसार यह शिव मंदिर 400 दशक से भी अधिक पुराना है। जहां बिहार ही नहीं बरन दूसरे राज्य जैसे झारखंड, पश्चिम बंगाल आदि से श्रद्धालु नर-नारी पहुंचते हैं। पूरे वर्ष इस मंदिर में पूजन दर्शन, उपनयन, मुंडन आदि अनुष्ठान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। विशेषताएं-इस मंदिर के चारों और शिवगंगा बनी हुई है। मंदिर का मुख्य द्वार पूरब दिशा की ओर है। मंदिर परिसर में सात मंदिर है जिसमें भगवान शंकर का मंदिर गर्भगृह में अवस्थित है।
ऐसी मान्यता है कि गिद्धौर वंश के तत्कालीन महाराजा पूरनमल सिंह को स्वप्न आया कि महादेव सिमरिया स्थित शिवडीह में शिवलिंग प्रकट हुआ है। जिसकी चर्चा दूर-दूर तक फैल रही है। तब महाराजा ने अपने दल-बल के साथ उक्त स्थान पर आकर विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की। उस के बाद से यह शिवमंदिर बाबा धनेश्वर नाथ के नाम से जाना जाने लगा और पुजारियों के आजीविका के लिए महाराजा द्वारा जमीन उपलब्ध कराए गए।
इन्हें भी देखें
जमुई ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:जमुई जिला
श्रेणी:बिहार के गाँव
श्रेणी:जमुई ज़िले के गाँव