Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रोमी संगीत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रोमी संगीत उन रोमी जन का संगीत है, जिनका मूल उत्तरी भारत में है किंतु आज अधिकतर यूरोप में रहते हैं। रोमी संगीत शब्द प्रायः जिप्सी संगीत के रूप में भी संदर्भित किया जाता है, जिसे कभी-कभी अपमानजनक शब्द भी माना जाता है।Tom Dalzell The new Partridge dictionary of slang and unconventional English 2007 Routledge London [u.a.] 0415259371 943 Reprint.Merriam-Webster's pocket guide to English usage. 1998 Merriam-Webster Springfield, MA 0877795142 178 registration https://archive.org/details/merriamwebstersp00merr/page/178Garner Bryan A. Garner's modern American usage https://archive.org/details/garnersmodername0003garn 2009 Oxford University Press New York 0195382757 405 3rdBaskin [by] H.E. Wedeck with the assistance of Wade Dictionary of gypsy life and lore Philosophical Library New York 0806529857Garner Bryan A. A dictionary of modern legal usage 2011 https://archive.org/details/garnersdictionar0000garn Oxford University Press New York 0195384202 400 3rdGuido Bolaffi Dictionary of race, ethnicity and culture 2002 Sage London 0761969004 291 1. publ., [Nachdr.]. ऐतिहासिक रूप से रोमी जन ने लंबे समय तक मनोरंजन और व्यापारियों के रूप में काम किया है। कई जगहों पर ये जन संगीतकारों के रूप में जाने जाते हैं। तय की गई विस्तृत दूरियों ने इस संगीत पर पड़ने वाले कई प्रभावों का परिचय दिया है; बीजान्टिन, यूनानी, अरबी, भारतीय, फ़ारसी, तुर्की, स्लाव, रोमानियाई, जर्मन, डच, फ़्रांसीसी, स्पेनी तथा यहूदी आदि। एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में मधुर, सुरीली, लयबद्ध और औपचारिक संरचनाओं में अंतर के कारण एकीकृत रोमी संगीत शैली के मापदंडों को परिभाषित करना जटिल है। प्रायः रोमी गीतों को उस भाषा की एक या अधिक बोलियों में गाया जाता है तथा नृत्य प्रायः रोमी संगीत अभिनय के साथ होता है।http://romanimusic.tumblr.com/whatisromanimusic What is Romani music? Romanimusic.tumblr.com 8 October 2017 स्पेनी फ्लेमेंको(स्पेनी संगीत शैली) सर्वोत्कृष्ट रूप से काफी हद तक एंदलूसिया के रोमी जन का संगीत या संस्कृति है। पूर्वी यूरोप में स्थानीय उपयोग के लिए रोमी संगीत के अतिरिक्त जलसों तथा समारोहों में मनोरंजन के लिए एक अलग रोमी संगीत की उत्पत्ति हुई। इस संगीत ने अपनी विषयवस्तु को हंगेरियाई, रोमानियाई, रूसी तथा अन्य स्रोतों से अर्जित किया। बाद में इसे पश्चिमी यूरोप में लोकप्रियता मिली। जोंगो रेनहार्ड्ट (1910-1953) संभवतः सबसे प्रभावशाली रोमी संगीतकार थे। वास्तविक रोमी संगीत वास्तविक रोमी लोकगीत उन देशों से व्युत्पन्न नहीं हैं जहाँ रोमानी रहते हैं। विशेषतः यह लोक संगीत मुख्य रूप से मौखिक है। इसमें मद्धम शोक गीत तथा तीव्र धुन होती हैं जिनके साथ नृत्य किया जा सकता है। इसमें तेज धुनों के साथ जीभ से टिटकारना, हाथ से ताली बजाना, मुख-पर्श, लकड़ी के चम्मचों की टंकार तथा अन्य तकनीकें शामिल हैं।Zigeunermusik, Balint Sarosi, Budapest 1970, in English, German and Hungarian edition, see chapter 3 राष्ट्र-संबंधी संगीत अधिकांश रोमी संगीत उन देशों के लोक-संगीत पर आधारित है जहाँ से रोमी जन गुज़रे या बसे थे। सन्दर्भ श्रेणी:लोक गीत श्रेणी:रोमन श्रेणी:पारम्परिक संगीत