411 REFERENCE · Wikipedia
काकड़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काकड़Muntjac Barking Deer - Kolkata 2011-05-03 2429.JPG 250px भारतीय काकड़ जंतु कौरडेटा (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) आर्टियोडैकटिला (Artiodactyla) सर्विडाए (Cervidae) सर्विनाए (Cervinae) मुंटिएकस (Muntiacus) राफिनेस्क, 1815 Range of Muntjac species, including ones introduced into Wales and England.png भौगोलिक विस्तार (ब्रिटेन में मानवों द्वारा लाए गए) जातियाँ 12 ज्ञात जातियाँ
काकड़ (Muntjac) या कांकड़ या भौंकता हिरण (Barking Deer) भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिणपूर्वी एशिया में पाया जाने वाला एक छोटे हिरण का जीववैज्ञानिक वंश है। क्रमविकास की दृष्टि से यह हिरणों में शायद सबसे पुराना है, और धरती में १५०-३५० लाख वर्ष पूर्व देखा गया था। इसके जीवाश्म फ़्रान्स, जर्मनी और पोलैंड में पाये गये हैं। वर्तमान में यह भारत से लेकर श्रीलंका, चीन, दक्षिणपूर्वी एशिया (इंडोचाइना और मलय प्रायद्वीप के उत्तरी इलाके) में रहते हैं। यह कम आबादी में पूर्वी हिमालय और म्यानमार में भी पाया जाता है। ऊष्णकटिबंधीय इलाकों में रहने के कारण इसका कोई समागम मौसम नहीं होता है और वर्ष के किसी भी समय में यह समागम कर लेते हैं; यही बात उस आबादी पर भी लागू होती है जिसे शीतोष्णकटिबन्धीय इलाकों में दाख़िल किया गया है।Wells John John C. Wells Longman Pronunciation Dictionary https://archive.org/details/longmanpronuncia0000unse Pearson Longman 3rd 3 April 2008 978-1-4058-8118-0Teresa Czyżewska Krzysztof Stefaniak Euprox furcatus (Hensel, 1859) (Cervidae, Mammalia) from Przeworno (Middle Miocene, Lower Silesia, Poland) Acta Zoologica Cracoviensia 37 1 December 1994 55–74 http://www.isez.pan.krakow.pl/journals/azc/pdf/azc_v/37(1)/37(1)_05.pdf
विवरण
नर के दोबारा उग सकने वाले सींग होते हैं, हालांकि इलाके की लड़ाई में वह अपने लंबे श्वानदंतों (Canine teeth) का इस्तेमाल करते हैं। काकड़ क्रम विकास के अध्ययन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि इनकी विभिन्न प्रजातियों के गुणसूत्र में काफ़ी घटबढ़ देखी गयी है। जहाँ भारतीय काकड़ में सबसे कम गुणसूत्र पाये जाते हैं: नर में ७ तथा मादा में सिर्फ़ ६, वहीं चीनी कांकड़ में ४६ गुणसूत्र होते हैं।
भारतीय काकड़
भारतीय काकड़
सामान्य मुनटिऍक या भारतीय काकड़ काकड़ की सबसे ज़्यादा पाई जाने वाली जाति है। यह भारत और दक्षिणपूर्वी एशिया के कई भागों में मिलती है।
इन्हें भी देखें
भारतीय काकड़
हिरण
सन्दर्भ
Muntiacus muntjak
*
श्रेणी:हिरण
श्रेणी:एशिया के स्तनधारी
श्रेणी:भारत के स्तनधारी
श्रेणी:भूटान के स्तनधारी
श्रेणी:जापान के स्तनधारी
श्रेणी:बांग्लादेश के स्तनधारी
श्रेणी:श्रीलंका के स्तनधारी
श्रेणी:चीन के स्तनधारी
श्रेणी:बर्मा के स्तनधारी
श्रेणी:इण्डोनेशिया के स्तनधारी
श्रेणी:मलेशिया के स्तनधारी
श्रेणी:वियतनाम के स्तनधारी
श्रेणी:लाओस के स्तनधारी
श्रेणी:कम्बोडिया के स्तनधारी