Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|220px|उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता का ध्वज। बाँए से तिहाई में राष्ट्रीय ध्वज इस प्रकार हैं: संराअमेरिका, मेक्सिको और कनाडा। उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (अंग्रेज़ी: North American Free Trade Agreement या NAFTA; स्पेनी: Tratado de Libre Comercio de América del Norte या TLCAN; फ़्रान्सीसी: Accord de libre-échange nord-américain या ALÉNA) (नाफ़्टा) मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका के बीच हुआ एक व्यापार समझौता है। यह १ जनवरी, १९९४ से प्रभाव में आया। इस समझौते के कारण इन तीनों देशों के बीच माल की ढुलाई पर लगने वाले कर को समाप्त कर दिया गया। इसके अन्तर्गत मुद्राधिकार, पैटेण्ट और ट्रेडमार्क की सुरक्षा का भी प्रावधान है। इसे उत्तर अमेरिकी आर्थिक सहयोग समझौते के द्वारा अद्यतित किया गया, जिसने प्रदूषण को कम करने के लिए पर्यावरण विनियामकों की स्थापना में सहायता की। इसका और अधिक अद्यतन उत्तर अमेरिकी श्रम सहयोग समझौते के रूप में किया गया, जिसके अन्तर्गत कर्मचारी बेहतर कार्य स्थितियों के लिए लड़ सकते थे। प्रभाव चूँकी इस समझौते के कारण उत्पादों पर लगने वाला कर समाप्त हो गया, इसलिए मेक्सिकोवासी अमेरिका से बहुत सा सामान खरीद रहे थे। इस कारण अमेरिकी कम्पनियों की बचत हुई क्योंकि पहले इन उत्पादो कों सीमापार पहुँचाने में बहुत खर्च होता था और इस कारण मेक्सिकी कम्पनियों का भी पैसा बचा जो पहले अमेरिका से सामान खरीदनें में खर्च होता था। इस समझौते का एक अन्य लाभ था आदान-प्रदान वाले सामान पर लगने वाला नाम-पत्र (लेबल) जो फ़्रान्सीसी, अंग्रेज़ी और स्पेनी तीनों में होता है। इस कारण मेक्सिको वासी और कुछ अमेरिकी लोग स्पेनी में लिखा पढ़ सकते हैं, अमेरिकी अंग्रेज़ी में लिखा हुआ और कनाडियाई अंग्रेज़ी और फ़्रान्सीसी में। नाफ़्टा के कारण अमेरिका और मेक्सिको के बीच अप्रवासन में भी वृद्दि हुई है। हालांकि इसके कारण मेक्सिको और कनाडा, या अमेरिका और कनाडा के बीच अप्रवासन में वृद्दि नहीं हुई है। अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ सचिवालय मेक्सिको मेक्सिको नगर कनाडा ओटावा संयुक्त राज्य अमेरिका वॉशिंगटन डी॰ सी॰ आधिकारिक भाषाएँ फ़्रान्सीसी अंग्रेज़ी स्पेनी क्षेत्रफल - २,१७,८३,८५० किमी२ जनसंख्या - ४४,५३,३५,०९१ जनसंख्या घनत्व - २०.४/किमी२ जीडीपी क्रय शक्ति के आधार पर - १७,१५३ अरब $ मुद्रा विनिमय दर के आधार पर - १६,७९२ अरब $ प्रति व्यक्ति आय क्रय शक्ति के आधार पर - ३५,४९१ $ मुद्रा विनिमय दर के आधार पर - ३५,५६४ $ इन्हें भी देखें उत्तर अमेरिका की अर्थव्यस्था बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक जालस्थल (अंग्रेज़ी, फ़्रान्सीसी, स्पेनी) श्रेणी:सन्धियाँ श्रेणी:अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाएँ श्रेणी:वाणिज्य North America free trade agreements का नाम अब USMCA (USA, MEXICO, CANADA, Agreement.) हो गया है।