411 REFERENCE · Wikipedia
ब्लफ़ द्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्लफ़ द्वीपBluff Island hi India Andaman and Nicobar Islands left अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में अवस्थिति 12 14 50.56 N 92 41 52.73 E inline,title देश राज्य अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह ज़िला उत्तर और मध्य अण्डमान Metric 1.14 2001 निर्जन द्वीप आइएसटी +5:30
ब्लफ़ द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग का एक द्वीप है। यह १.१४ वर्ग किमी क्षेत्रफल का एक छोटा द्वीप है। यह एक प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र है। यह पश्चिम में स्पाइक द्वीप और दक्षिण में दक्षिण अण्डमान द्वीप से केवल समुद्री पानी की छोटी सी नहरों से अलग है।
बृहत अण्डमानियों का पुराना निवास-स्थान
ब्लफ़ द्वीप पर कभी बृहत अण्डमानी समुदाय (ग्रेट अण्डमानी) के सदस्य रहा करते थे। माना जाता है कि लगभग ४०,००० वर्षों तक इनका किसी भी अन्य मानवीय समुदाय से समीपी सम्पर्क नहीं था जिस कारणवश इनके शरीरों में साधारण रोगों से लड़ने की क्षमता कभी उत्पन्न नहीं हुई। आधुनिक काल में, समय के साथ-साथ, उनकी संख्या तेज़ी से गिरती हुई विलुप्ति की कागार पर आ पहुँची और १९६१ में केवल १९ जीवित थे। इस समुदाय को बचाने के लिये स्ट्रेट द्वीप पर उनके निवास का प्रबंध किया गया, जो इस द्वीप से अधिक बड़ा है और १९६९ में बृहत अण्डमानियों को वहाँ ले जाया गया। सन् १९८७ में ब्लफ़ द्वीप को एक प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया।Wildlife Institute of India (2000), Andaman and Nicobar Islands https://web.archive.org/web/20041224074443/http://www.wii.gov.in/envis/envis_pa_network/page_andaman.htm 24 दिसंबर 2004 section of Directory of Wildlife Protected Areas in Indiaजून 2020 InternetArchiveBot . Accessed on 2012-07-12.
इन्हें भी देखें
स्ट्रेट द्वीप
बृहत अण्डमानी लोग
रिची द्वीपसमूह
सन्दर्भ
श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के द्वीप