411 REFERENCE · Wikipedia
हरीश मेहरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हरीश चन्द्र मेहरा १४ वर्ष की आयु में भारत के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के सर्वप्रथम विजेता थे। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार की शुरुआत हरीश चन्द्र की वीरता को देखकर ही आरम्भ की गयी थी।
जीवन
हरीश चन्द्र का जन्म वर्ष १९४४ में हुआ। उनकी माता का नाम लक्ष्मी देवी और पिता का नाम राजिन्द्र नाथ मेहरा था।Life beyond glory महिमा से परे जीवन http://www.tribuneindia.com/2012/20120122/spectrum/main2.htm द ट्रिब्यून २२ जनवरी २०१२ ३ जनवरी २०१५ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140301061953/http://www.tribuneindia.com/2012/20120122/spectrum/main2.htm 1 मार्च 2014 live वित्तीय बाधाओं के कारण मेहरा अपनी पढ़ाई आगे नहीं बढ़ा पाये और संघ लोक सेवा आयोग के धोलपुर हाउस कार्यालय में अवर श्रेणी लिपिक की नौकरी करना आरम्भ कर दिया। तीन वर्ष बाद उन्हें बिना किसी प्रोन्नति के प्रकाशन नियंत्रक के पद पर स्थानान्तरित कर दिया गया। उसी कार्यालय से वर्ष २००४ में वो उच्च श्रेणी लिपिक के पद से सेवा निवृत्त हुये।
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
हरीश चन्द्र मेहरा वो बालक थे जिनकी बहादूरी से प्रेरित होकर यह विशेष पुरस्कार आरम्भ किया गया था। २ अक्टूबर१९५७ को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, जगजीवन राम सहित विभिन्न गणमान्य दिल्ली के रामलीला मैदान में रामलीला देख रहे थे। मेहरा वहाँ दर्शक मंडप (शामियाना) में स्काउट के रूप में थे जहाँ अन्य सभी व्यक्ति बैठे हुये थे। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/thoughts-platform/sunday-nbt/special-story/Brave-children-living-miserable-life/articleshow/29327570.cms बालवीर, जिन्हें भुला दिया गया नवभारत टाईम्स 26 जनवरी 2014 27 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140202194659/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/thoughts-platform/sunday-nbt/special-story/Brave-children-living-miserable-life/articleshow/29327570.cms 2 फ़रवरी 2014 dead 2 फ़रवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140202194659/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/thoughts-platform/sunday-nbt/special-story/Brave-children-living-miserable-life/articleshow/29327570.cms शामियाने में आतशबाज़ी से निकली एक चिंगारी से अचानक आग लग गयी। चौदह वर्ष के स्काउट बालक (हरीश मेहरा) ने २० फुट ऊँचे स्तम्भ पर चढ़कर जल रहे शामियाने के कपड़े को अपने स्काउट के चाकू से काटकर आग पर काबू पाया। यह कार्य करने में हरीश के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। एक बालक के इस साहस से नेहरू अत्यधिक प्रभावित हुए और उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर ऐसे बहादुर बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। सबसे पहला पुरस्कार हरीश चन्द्र मेहरा को प्रदान किया गया।
१९५७ में पुरस्कार शुरू होने के बाद से भारतीय बाल कल्याण परिषद ८७१ बहादुर बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर चुकी हैं, जिनमें ६१८ लड़के और २५३ लड़कियां शामिल हैं। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=26274 25 बच्चे राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 19 जनवरी 2014 20 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140201220647/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=26274 1 फ़रवरी 2014 live Ideas and thoughts मत और विचार http://www.thehindu.com/2001/03/03/stories/13031108.htm द हिन्दू निमि कुरियन ३ मार्च २००१ ३ जनवरी २०१५ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20160126213740/http://www.thehindu.com/2001/03/03/stories/13031108.htm 26 जनवरी 2016 live First brave child, braving the odds at 59... प्रथम बहादूर बच्चे ने अपनी बहादूरी के ५९ वर्ष के http://www.thehindu.com/thehindu/mp/2003/01/23/stories/2003012300670300.htm द हिन्दू २३ जनवरी २००३ ३ जनवरी २०१५ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20040708132709/http://www.thehindu.com/thehindu/mp/2003/01/23/stories/2003012300670300.htm 8 जुलाई 2004 live 51 Children Winners of National Bravery Award राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार विजेता ५१ बच्चे https://books.google.co.in/books?id=EznQAgAAQBAJ रेणु सरण डायमंड पॉकेट बुक्स प्राइवेट लिमिटेड 9789350836408 १२-१३ २०१४ अंग्रेज़ी 3 जनवरी 2015 https://web.archive.org/web/20160304212111/https://books.google.co.in/books?id=EznQAgAAQBAJ 4 मार्च 2016 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
प्रेस विज्ञप्ति (अंग्रेज़ी में)
https://www.thebetterindia.com/164363/nehru-childrens-day-national-bravery-awards-news/amp/
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:भारतीय बालक
श्रेणी:1944 में जन्मे लोग