411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (National Maritime Heritage Complex / NMHC) गुजरात के लोथल में निर्माणाधीन भारत की एक महत्त्वाकांक्षी सांस्कृतिक और पर्यटन परियोजना है जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध और विविध 4,500 वर्ष पुरानी समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना ततहा विश्व में सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर स्थापित करना है। इसमें विश्वस्तरीय दीपस्तंभ संग्रहालय तटीय राज्य मंडप और समुद्री थीम पर आधारित इको-रिसॉर्ट शामिल हैं। भारत के सागरमाला कार्यक्रम के अंतर्गत, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय इसका विकास कर रहा है। इसका दीपस्तम्भ संग्रहालय विश्व का सबसे ऊँचा होगा। दीपस्तंभ व दीपपोत महानिदेशालय (DGLL) इसका वित्तपोषण कर रहा है।
बाहरी कड़ियाँ
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के लिए स्वीकृति प्रदान की (अक्टूबर २०२४)
लोथल में सिंधु सभ्यता के समुद्री ज्ञान और इंजीनियरिंग को सहेजने में जुटी मोदी सरकार
भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024
सन्दर्भ