411 REFERENCE · Wikipedia
चांदोली राष्ट्रीय उद्यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चांदोली राष्ट्रीय उद्यान सह्याद्री टाइगर रिजर्व II Oriental Garden Lizard or Bloodsucker.jpg चांदोली राष्ट्रीय उद्यान में ओरिएंटल गार्डन छिपकली India 1 सतारा जिला, कोल्हापुर जिला, सांगली जिला, रत्नागिरी जिला,महाराष्ट्र, भारत सांगली, कोल्हापुर 17 11 30 N 73 46 30 E inline, title 317.67 km2 मई 2004 महाराष्ट्र राज्य वन विभाग yes
WHS
प्राकृतिक गुण - पश्चिमी घाट (भारत)
2012 (36 वां सत्र)
प्राकृतिक
ix, x
1342
State Party
भारत
Region
भारतीय उपमहाद्वीप
http://chandolinationalpark.com/
चांदोली राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र में सतारा, कोल्हापुर सांगली और रत्नागिरी जिलों में फैला एक राष्ट्रीय उद्यान है,http://www.loksatta.com/daily/20080402/raj02.htm loksatta.com 12 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20130728160520/http://www.loksatta.com/daily/20080402/raj02.htm 28 जुलाई 2013 dead जिसे मई 2004 में स्थापित किया गया था। इससे पहले यह 1985 में घोषित वन्यजीव अभयारण्य था। चांदोली बांध के पास स्थित इस उद्यान का कुल क्षेत्रफल 317.67 वर्ग किलोमीटर है। 2004 में इस उद्यान को राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था।http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/967367.cms Tiger reserve status could be pride of Sahyadri Times of India 2006-09-27 The Times Of India 2004-12-22 https://web.archive.org/web/20090510123501/http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/967367.cms 10 मई 2009 live समुद्र स्तर से 1900 से 3300 फीट की ऊंचाई पर राधानगिरी और कोयना वन्यजीव अभयारण्यों के बीच स्थित इस उद्यान को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत केंद्र घोषित किया गया है।
चांदोली के लिए निकटतम हवाई अड्डा कोल्हापुर से 30 किलोमीटर दूर उरुन इस्लामपुर हवाई अड्डा है।
इतिहास
उद्यान के ऐतिहासिक स्थानों में 17 वीं शताब्दी के शिवाजी महाराज के किले, प्रछित्गढ़ और भैरवगढ़ शामिल हैं। अधिकांश संरक्षित क्षेत्र का उपयोग शिवाजी महाराज के शासन के दौरान प्रारंभिक शाही मराठा विजय के 'युद्ध बंदियों' के लिए एक खुली जेल के रूप में किया गया था।http://www.mahaforest.nic.in/Chandoli.htm Chandoli Wildlife Sanctuary, Kolhapur, Kotoli Maharashtra State Forest Department 2008-08-07 dead https://web.archive.org/web/20090410043320/http://mahaforest.nic.in/Chandoli.htm 2009-04-10 संभाजी ने प्रछित्गढ़ का उपयोग एक अवलोकन बिंदु और मनोरंजक स्थान के रूप में किया था।http://www.mahaforest.nic.in/Chandoli.htm Chandoli Wildlife Sanctuary, Kolhapur, Kotoli Maharashtra State Forest Department 2008-08-07 dead https://web.archive.org/web/20090410043320/http://mahaforest.nic.in/Chandoli.htm 2009-04-10
भूगोल
यह उद्यान उत्तरी पश्चिमी घाट की सह्याद्रि रेंज के शिखर पर फैला हुआ है। उद्यान की ऊंचाई 589-1,044 मीटर (1,932–3,425 फीट) है।http://whc.unesco.org/en/tentativelists/2103/ Western Ghats (sub cluster nomination), Western Ghats—Sahyadri Sub-Cluster (with Four Site Elements) UNESCO World Heritage Center 2008-08-05 https://web.archive.org/web/20170806211258/http://whc.unesco.org/en/tentativelists/2103 6 अगस्त 2017 live
मौसम
सर्दियों की मौसम में यहाँ की तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस और ग्रीष्म ऋतु में लगभग 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक होता है। जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने में यहाँ लगभग 3,500 मिमी (140 इंच) से अधिक भारी वर्षा होती है।
वनस्पति और जीव
यह उद्यान मलबार तट नम जंगलों और उत्तरी पश्चिमी घाटों के मिश्रित पर्णपाती जंगलों से घिरा हुआ है। जामुन, गूलर, ओलिया, आँवला, हरीतकी आदि यहाँ देखी जाने वाली कुछ पेड़ों की प्रजातियाँ हैं।http://www.fao.org/ag/AGP/AGPC/doc/Gbase/kenya_grass/arifun.htm FAO 13 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20111207080617/http://www.fao.org/ag/AGP/AGPC/doc/GBASE/kenya_grass/arifun.htm 7 दिसंबर 2011 live उद्यान में पक्षियों की लगभग 123 प्रजातियाँ, स्तनधारियों की 23 प्रजातियाँ, उभयचर और सरीसृप की 20 प्रजातियाँ आदि पाई जाती हैं। यहाँ बाघ, तेंदुआ, गौर, भारतीय विशाल गिलहरी, साम्भर, भारतीय चित्तीदार मूषक मृग, काला हिरन आदि पाई जाती हैं।Kulkarni Dhaval Sahyadri Tiger Reserve camera traps evidence of tigers first time in 8 years DNA India https://www.dnaindia.com/mumbai/report-sahyadri-tiger-reserve-camera-traps-evidence-of-tigers-first-time-in-8-years-2629246 2018-06-26 2019-07-11 https://web.archive.org/web/20190711095559/https://www.dnaindia.com/mumbai/report-sahyadri-tiger-reserve-camera-traps-evidence-of-tigers-first-time-in-8-years-2629246 11 जुलाई 2019 live
चांदोली उद्यान जाने का आदर्श समय अक्टूबर से फरवरी है।
सन्दर्भ
श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत
श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान
श्रेणी:भारत के वन्य अभयारण्य