411 REFERENCE · Wikipedia
थायोयूरिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|250px|किसी थायोयूरिया की सामान्य संरचना
थायोयूरिया (Thiourea /ˌθaɪɵjʉˈriːə ) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका अणुसूत्र SC(NH2)2 है। संरचना की दृष्टि से यह यूरिया के समान ही है, अन्तर केवल इतना है कि यूरिया का आक्सीजन परमाणु के स्थान पर गंधक परमाणु है। किन्तु थायोयूरिया के गुण, यूरिया से बहुत अलग हैं। कार्बनिक संश्लेषण में थायोयूरिया एक अभिकर्मक (reagent) है। (R1R2N)(R3R4N)C=S संरचना वाले सभी यौगिकों को सम्मिलित रूप से 'थायोयूरिया' (Thioureas) कहते हैं।
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक