411 REFERENCE · Wikipedia
शंकर लक्ष्मण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शंकर लक्ष्मण (7 जुलाई 1933 - 29 अप्रैल 2006)https://hindi.firstpost.com/sports/others/on-ms-dhoni-36th-birthday-meet-indian-hockey-legend-star-shankar-laxman-india-greatest-goal-keeper-ss-39640.html जन्मदिन विशेष : वो भी अनहोनी को होनी करता था.. बस, वो धोनी नहीं था! 2017-07-07 Firstpost Hindi 2019-12-13 https://web.archive.org/web/20170810052153/http://hindi.firstpost.com/sports/others/on-ms-dhoni-36th-birthday-meet-indian-hockey-legend-star-shankar-laxman-india-greatest-goal-keeper-ss-39640.html 10 अगस्त 2017 dead एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे। वह 1956, 1960 और 1964 के ओलंपिक में भारतीय टीम के गोलकीपर थे, जिन्होंने दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता। https://www.livehindustan.com/news//article1-story-168653.html पैर कटवाने की सलाह ठुकरा दी थी शंकर लक्ष्मण ने https://www.livehindustan.com hindi 2019-12-13वह एक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान बनने वाले पहले गोलकीपर थे और उन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। हॉकी इंडिया ने पहले अपने वार्षिक सम्मान समारोह में उन्हें ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरूस्कार से सम्मानित किया था।
व्यक्तिगत जीवन
शंकर का जन्म 7 जुलाई 1933 को मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के इंदौर जिले के एक छोटे से छावनी शहर महू में हुआ था।https://www.livehindustan.com/news//article1-story-113402.html अंगद के पैर की तरह जम जाते थे लक्ष्मण https://www.livehindustan.com hindi 2019-12-13 वह वर्ष 1947 में एक बैंडमैन के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए। उन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री की 5 वीं बटालियन में सेवाएं दी। 1979 में वह सेना से सेवानिर्वृतय होते समय कॅप्टन पद पर थे। उनकी पत्नी का नाम शांति बाई एवं पुत्र का नाम मनोहर है।https://www.patrika.com/indore-news/madhya-pradesh-government-cannot-give-land-to-olympic-champion-hockey-player-shankar-laxman-1380470/ हिंदी खबर, Latest News in Hindi, हिंदी समाचार, ताजा खबर Patrika News hindi 2019-12-13 29 अप्रैल 2006 में शंकर लक्ष्मण की पैर में गैंग्रीन होने की वजह से आखिरी सांस ली।https://books.google.co.in/books?id=KbSODwAAQBAJ&pg=PA141&dq=%E0%A4%85%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%AE+%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B0+%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A8+%E0%A4%B9%E0%A5%89%E0%A4%95%E0%A5%80&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwjXwKuajLPmAhW973MBHUQZBZAQ6AEISTAE#v=onepage&q=%E0%A4%85%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B0%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%E0%A4%B9%E0%A5%89%E0%A4%95%E0%A5%80&f=false Madhya Pradesh Samanya Gyan Thakur Rajesh Prabhat Prakashan 978-93-5322-304-5 hi
खेल कैरियर
शंकर ने अपने खेल करियर की शुरुआत एक फुटबॉलर के रूप में की थी। सेना में शामिल होने के बाद, उन्होंने फुटबॉल की जगह हॉकी खेलना शुरू किया। 1955 में सेना में सर्विसेज के लिए खेलना शुरू किया। उन्होंने अपने गोलकीपिंग के लिए प्रशंसा अर्जित की और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए चुने गए। 1968 में उन्होंने खेलों से सन्यास ले लिया।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के हॉकी खिलाड़ी
श्रेणी:भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता