411 REFERENCE · Wikipedia
राजस्थान रॉयल्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजस्थान रॉयल्स , इंडियन प्रीमियर लीग की एक राजस्थान स्थित फ्रैन्चाइज़ है। जुबिन भरूचा इस टीम के वर्तमान प्रशिक्षक (कोच) व कप्तान रियान पराग हैं जिन्हें २०१८ की नीलामी में रिटेन किया गया। इस टीम का घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर है। इस टीम का शुभंकर है शेर, जिसे मूछू सिंह कहते हैं।. टीम का 'गान' है ईला अरुण द्वारा गाया गया हल्ला बोल। राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की पहली विजेता टीम है जिन्होंने २००८ इंडियन प्रीमियर लीग में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता था। २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में स्टीव स्मिथ को गेंद के साथ छेड़छाड़ के मामले में टीम ने उन्हें कप्तानी से हटाकर भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को कप्तान नियुक्त किया है।
== स्पॉट फिक्सिंग के मामले में प्रतिबंधित ==
१४ जुलाई २०१५ में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार राजस्थान रॉयल्स को दो आईपीएल संस्करणों में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया था क्योंकि इस पर और चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगाया गया था इस कारण ते दोनों टीमें २०१६ तथा २०१७ में नहीं खेल पायी थी।
== प्रशासनिक एवं सहायक कर्मचारी ==
== आईपीएल के सीजनों में प्रदर्शन ==
=== 2008 ===
विजेता = राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया और महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में विजय प्राप्त की।
=== २००९ ===
== सांख्यिकी ==
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
आधिकारिक जालस्थल