411 REFERENCE · Wikipedia
बैंक ऑफ़ इंडिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बैंक ऑफ़ इंडियाBank of India सार्वजनिक (BSE: BOI) 1906 मुंबई, भारत टी.एस.नारायणसामी (अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) वित्तवाणिज्यिक बैंकिंग http://www.bankofindia.com/
right|thumb|300px|बैंक ऑफ़ इंडिया की मुम्बई मुख्य शाखा
बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank of India) भारत का एक प्रमुख व्यावसायिक बैंक है। इसका मुख्यालय मुंबई में है।
परिचय
बैंक ऑफ़ इंडिया भारत के अग्रणी बैंकों में से एक है और 29 विदेशी शाखाओं को मिलाकर इसकी कुल 4,293 शाखायें हैं। इन शाखाओं के 50 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से नियंत्रित कर रहे हैंhttp://www.bankofindia.co.in/english/history3.aspx बैंक ऑफ इंडिया - इतिहास बैंक ऑफ इंडिया 2013-07-06 https://web.archive.org/web/20130708145338/http://www.bankofindia.co.in/english/History3.aspx 8 जुलाई 2013 dead । शाखाओं की अधिकतम संख्या मुंबई फिर अहमदाबाद और पुणे में हैंhttp://allindiacodes.com/bank-of-india/ बैंक ऑफ इंडिया - शाखाओं All India Codes 2013-07-06 https://web.archive.org/web/20130725184402/http://www.allindiacodes.com/bank-of-india/ 25 जुलाई 2013 dead । बैंक ऑफ़ इंडिया भारत में स्विफ्ट (SWIFT: सोसायटी फॉर वर्ल्ड वाईड इन्टर बैंक फिनैन्शियल टेलिक्म्युनिकेशन) का एक संस्थापक सदस्य है। बैंक ने 7 सितंबर 2006 को अपने प्रचालन के पहले सौ साल पूरे कर लिए हैं।
शुरूआत में इसका मुंबई में एक ही कार्यालय था, इसकी चुकता पूंजी रु. 50 लाख थी और इसमें 50 कर्मचारी थे। प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए बैंक ने तीव्र विकास किया है और बैंक ने एक शक्तिशाली संस्थान के रूप में उभरकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुदृढ़ मौजूदगी दर्ज की है। बैंक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्याप्त परिचालन कर रहा है। कारोबार मात्रा में बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी अहम स्थिति बना रखी है।
विशेष शाखा सहित भारत के सभी राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों में बैंक की 4828 शाखाएं है। इन शाखाओं का नियंत्रण 50 आंचलिक कार्यालयों द्वारा किया जाता है। विदेशों में बैंक की 56 शाखाएं/कार्यालय तथा 5 अनुषंगियां तथा 1 संयुक्त उद्यम है।
बैंक ने 1997 में अपनी पहली पब्लिक इश्यू जारी की और फरवरी, 2008 में क्वालिफाइड इंश्टीट्यूशन्स प्लेस्मेनट का पालन किया। यथा 30.09.2009 शेयरधारकों की कुल संख्या 2,15,790 है।
दृढ़ता से समझदारी और सावधानी की नीति को अपनाते हुए बैंक, विभिन्न नवोन्मेषी सेवाएं और सिस्टम आरंभ करने में सबसे आगे रहा है। पारंपारिक मूल्यों और नीतियों तथा आधुनिकतम संरचना के सफल मिश्रण से कारोबार किया जा रहा है। बैंक ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीयकृत बैंकों में पहला ऐसा बैंक है जिसने 1989 में मुंबई शहर की महालक्ष्मी शाखा को पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत किया और एटीएम सुविधा स्थापित की। बैंक भारत में स्विफ्ट का संस्थापक सदस्य बना। 1982 में ऋण संविभाग के मूल्यांकन/रेटिंग के लिए हेल्थ कोड प्रणाली की शुरुआत की गई।
वर्तमान में 5 महाद्वीपों में फैले 22 विदेशी देशों में – 56 कार्यालय जिसमें 5 अनुषंगियां, 5 प्रतिनिधि कार्यालय तथा 1 संयुक्त उद्यम शामिल है – टोकयो, सिंगापुर, हांगकांग, लंदन, जर्सी, पेरिस तथा न्यूयार्क जैसे प्रमुख बैंकिंग और वित्तीय केन्द्रों में बैंक की उपस्थिति है।
इतिहास
बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायियों के एक समूह द्वारा 7 सितंबर, 1906 में की गई थी। यह बैंक जुलाई, 1969 तक निजी स्वामित्व में था और 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीकरण किया गया था।
निदेशक बोर्डhttp://www.bankofindia.co.in/Hindi/directorsHindi.aspx बैंक ऑफ इंडिया - निदेशक बोर्ड बैंक ऑफ इंडिया 2013-07-06 https://web.archive.org/web/20131101190320/http://www.bankofindia.co.in/Hindi/directorsHindi.aspx 1 नवंबर 2013 dead
एम॰ ओ॰ रेगो (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक)
श्री एम. एस. राघवन (कार्यपालक निदेशक)
श्री बी. पी. शर्मा (कार्यपालक निदेशक)
श्री उमेश कुमार (सरकारी नामिती निदेशक)
श्री पी. आर. राविमोहन (आरबीआई नामिती निदेशक)
श्री नीरज भाटिया (अंशकालिक अशासकीय निदेशक)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बैंक ऑफ़ इंडिया का जालघर
श्रेणी:भारतीय बैंक
श्रेणी:भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
श्रेणी:निफ़्टी 50