411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रेनरॉट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पाठ=A poster with a list of words and phrases considered "brain rot". Below it states that "The use of any of these words will result in wearing the dunce hat and sitting in the corner. (This only applies to English). Talk properly."|अंगूठाकार|एक स्कूल पोस्टर में ब्रेनरॉट जाने वाले शब्दों और वाक्यांशों की सूची पर प्रतिबंध लगाया गया है
ब्रेनरॉट (या ब्रेन रॉट, जिसका शाब्दिक अर्थ 'मस्तिष्क-सड़न' है) इंटरनेट पर निम्नस्तरीय सामग्री या उसके कारण होने वाले कथित मानसिक/संज्ञानात्मक नकारात्मक प्रभावों को दर्शाता है। यह शब्द डिजिटल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से जुड़े हानिकारक प्रभावों को भी संदर्भित करता है, विशेष रूप से शॉर्ट-फॉर्म मनोरंजन और डूमस्क्रॉलिंग (अंधाधुंध स्क्रॉलिंग) जो मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। यह शब्द जनरेशन ज़ेड और अल्फ़ा की ऑनलाइन संस्कृति में उत्पन्न हुआ और अब मुख्यधारा में प्रचलित है।https://www.bbc.co.uk/news/articles/cx2n2r695nzo Losing your mind looking at memes? The dictionary has a word for that Rufo Yasmin 2024 BBC https://web.archive.org/web/20241201224448/https://www.bbc.co.uk/news/articles/cx2n2r695nzo 1 December 2024 2 December 2024
उत्पत्ति और उपयोग
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के अनुसार, इस शब्द का पहला प्रयोग हेनरी डेविड थोरो की १८५४ की पुस्तक 'वाल्डन' में मिलता है। थोरो ने बौद्धिक मानकों में गिरावट की आलोचना करते हुए इसे १८४० के यूरोपीय "आलू सड़न" से तुलना की।https://www.bbc.co.uk/news/articles/cx2n2r695nzo Losing your mind looking at memes? The dictionary has a word for that Rufo Yasmin 2024 BBC https://web.archive.org/web/20241201224448/https://www.bbc.co.uk/news/articles/cx2n2r695nzo 1 December 2024 2 December 2024Rufo, Yasmin (2024). "Losing your mind looking at memes? The dictionary has a word for that". BBC. Archived from the original on 1 December 2024. Retrieved 2 December 2024.
२००७ में ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने डेटिंग शो, वीडियो गेम्स और ऑनलाइन समय बिताने को "ब्रेन रॉट" कहा। २०१० के दशक में इसका प्रयोग बढ़ा और २०२० में डिस्कॉर्ड पर यह इंटरनेट मीम बन गया। २०२४ तक यह जनरेशन अल्फ़ा की डिजिटल आदतों के संदर्भ में अक्सर प्रयुक्त होता है, जहाँ आलोचक इस पीढ़ी को "ऑनलाइन संस्कृति में अत्यधिक डूबा हुआ" बताते हैं। यह अक्सर उन व्यक्तियों से जुड़ा है जिनकी शब्दावली पूर्णतः इंटरनेट संदर्भों से बनी है। २०२३-२०२४ में इस शब्द के प्रयोग में २३०% वृद्धि हुई। भाषाविद् ब्रेंट हेंडरसन ने इसे "यादगार और प्रासंगिक" बताते हुए इसकी टिकाऊपन की भविष्यवाणी की।https://www.wuft.org/florida-good/2024-12-30/uf-professor-weighs-in-on-oxfords-word-of-the-year-brain-rot UF professor weighs in on Oxford's word of the year: brain rot Shanes Aileyahu 2024-12-30 WUFT News and public media for north central Florida en https://web.archive.org/web/20250126014244/https://www.wuft.org/florida-good/2024-12-30/uf-professor-weighs-in-on-oxfords-word-of-the-year-brain-rot 26 January 2025 2025-01-10
यह शब्द जनरेशन अल्फ़ा/ज़ेड के स्लैंग से जुड़ा है, जैसे:
"स्किबिडी/Skibidi" (यूट्यूब शॉर्ट्स सीरीज़ 'स्किबिडी टॉयलेट' का संदर्भ)
"रिज़/Rizz" (आकर्षण)
"ग्याट/Gyatt" (नितंब)
"फ़ैनम टैक्स/Fanum tax" (खाना चुराना)
"सिग्मा/Sigma" (नेतृत्वकर्ता)
"डेलुलु/Delulu" (भ्रमित)
https://www.nbcnews.com/news/gen-alpha-kids-parents-brainrot-language-rcna162227 Parents and Gen Alpha kids are having unintelligible convos because of 'brainrot' language 2024-08-10 NBC News en https://web.archive.org/web/20240921052931/https://www.nbcnews.com/news/gen-alpha-kids-parents-brainrot-language-rcna162227 21 September 2024 2024-09-16https://corp.oup.com/news/brain-rot-named-oxford-word-of-the-year-2024/ 'Brain rot' named Oxford Word of the Year 2024 2 December 2024 corp.oup.com Oxford University Press Oxford https://archive.today/20241202064408/https://corp.oup.com/news/brain-rot-named-oxford-word-of-the-year-2024/ 2 December 2024 2 December 2024https://www.dazeddigital.com/life-culture/article/62947/1/how-brainrot-humour-infected-the-internet-with-surreal-gibberish-tiktok-skibidi How brainrot humour infected the internet with surreal gibberish Press-Reynolds Kieran 25 June 2024 Dazed en https://web.archive.org/web/20240626103639/https://www.dazeddigital.com/life-culture/article/62947/1/how-brainrot-humour-infected-the-internet-with-surreal-gibberish-tiktok-skibidi 26 June 2024 26 June 2024
प्रभाव
२०२४ में इसे 'ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर' चुना गया। ऑक्सफोर्ड ने इसकी परिभाषा दी: "किसी व्यक्ति की मानसिक/बौद्धिक स्थिति का कथित ह्रास, विशेष रूप से तुच्छ या अविवेकपूर्ण ऑनलाइन सामग्री के अति-उपभोग के परिणामस्वरूप"।
उसी वर्ष, ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर फ़ातिमा पेमान ने संसद में जनरेशन अल्फ़ा के स्लैंग में भाषण देकर सुर्खियाँ बटोरीं। उन्होंने कहा: "हालांकि आप में से कुछ अभी वोट नहीं दे सकते, मुझे आशा है कि जब आप देंगे, तो यह एक अधिक 'गोटेड' (शानदार) ऑस्ट्रेलिया के लिए होगा। स्किबिडी!"। २१ वर्षीय स्टाफ़ द्वारा लिखित इस भाषण को ऑफ़लाइन दुनिया में "ब्रेन रॉट" का उदाहरण बताया गया।https://www.dailydot.com/memes/fatima-payman-gen-z-slang-speech/ Fatima Payman Gen Z Slang Speech Declared 'Brainrot' Weedston Lindsey 2024-09-13 The Daily Dot en-US https://web.archive.org/web/20241119025348/https://www.dailydot.com/memes/fatima-payman-gen-z-slang-speech/ 19 November 2024 2024-09-16
२०२५ में, पोप फ्रांसिस ने 'विश्व संचार दिवस' पर लोगों से सामाजिक मीडिया कम करने और "पुत्रेफाज़िओन सेरेब्रले" (मस्तिष्क सड़न) से बचने का आग्रह किया।https://www.thedailybeast.com/pope-francis-says-too-much-online-scrolling-causes-brain-rot/ Pope Francis Says Too Much Online Scrolling Causes 'Brain Rot' Craig Sean 2025-01-27 The Daily Beast en https://web.archive.org/web/20250214152833/https://www.thedailybeast.com/pope-francis-says-too-much-online-scrolling-causes-brain-rot/ 14 February 2025 2025-01-30 live
संदर्भ
श्रेणी:इंटरनेट शब्दावली