411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन स्वायत्तशासी संगठन (प्रकाशन समूह) है। इसकी स्थापना 1957 में हुई थी। इसके कार्य हैं -
(1) प्रकाशन
(२) पुस्तक पठन को प्रोत्साहन
(3) विदेशों में भारतीय पुस्तकों को प्रोत्साहन
(4) लेखकों और प्रकाशकों को सहायता
(5) बाल साहित्य को बढ़ावा देना
यह विभिन्न श्रेणियों के अर्न्तगत हिंदी, अंग्रेजी तथा अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओँ एवं ब्रेल लिपि में पुस्तकें प्रकाशित करता है। यह हर दूसरे वर्ष नई दिल्ली में 'विश्व पुस्तक मेले' का आयोजन करता है, जो एशिया और अफ्रीका का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है। यह प्रतिवर्ष 14 से 20 नवम्बर तक 'राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह' भी मनाता है।
बाहरी कड़ियाँ
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का जालघर
श्रेणी:प्रकाशन समूह
श्रेणी:हिन्दी प्रकाशक
श्रेणी:भारत के प्रकाशन संस्थान