Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वर्साय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वर्साय (Versailles) उत्तरी फ्रांस में पैरिस के पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में १८ किमी की दूरी पर सेनएट-वाज़ डिपार्टमेंट की राजधानी तथा प्रधान शहर है। इस महल में 1800 कमरे है । यह रेलमार्ग द्वारा पैरिस से जुड़ा हुआ है। समुद्र सतह से ४६० फुट की ऊँचाई पर चौदहवें लुई द्वारा बनवाया गया प्रसिद्ध महल अब भी अपने अस्तित्व को कायम रखे हुए है। यह युनेस्को की हेरिटेज सूची में है। २००८ की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या लगभ ९०,००० है। right|thumb|300px|वर्साई का महल यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यवर्धक है। वर्तमान महल का अधिकांश निर्माण कार्य माँसार ने संपन्न करवाया था। इस समय यह अजायबघर के रूप में सुरक्षित है। द्वितीय महायुद्ध के समय महल लगभग २,००० व्यक्तियों के लिए सैनिक चिकित्सालय भी रहा था। नगर में बिशप का निवासस्थान है। यहाँ एक न्यायालय तथा प्रथम श्रेणी की पंचायत और वाणिज्य केंद्र भी है। यहाँ बैंक ऑव फ्रांस की एक शाखा, वाणिज्य चैंबर, तकनीकी शालाएँ, सैनिक इंजीनीयरिंग तथा आर्टिलरी की शाखाएँ हैं। प्रधान उद्योग धंधों में जूते बनाने का उद्योग विशेष उल्लेखनीय है। इन्हें भी देखें वर्साय की सन्धि श्रेणी:फ्रांस के नगर