411 REFERENCE · Wikipedia
टैरिन मोवाट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Taryne Mowatt at the 2008 Lotus Lounge Red Carpet.jpg 2008 में मोवाट 12 सितंबर 1986 ऑरेंज काउंटी, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
डब्ल्यू॰सी॰डब्ल्यू॰एस॰ मोस्ट आउटस्टैंडिंग प्लेयर, वर्ष 2007
2× ऑल-डब्ल्यू॰सी॰डब्ल्यू॰एस॰ टीम, वर्ष 2006 तथा 2007
एन॰एफ॰सी॰ए॰ सेकंड-टीम ऑल-अमेरिकन, वर्ष 2007
बेस्ट फीमेल एथलीट ईएसपीवाई, वर्ष 2007
फर्स्ट-टीम ऑल-पैक-10, वर्ष 2007
सेकंड-टीम ऑल-पैक-10, वर्ष 2008
टैरिन ली मोवाट, (जन्म: 12 सितंबर 1986) ये पूर्व अमेरिकी कॉलेजिएट ऑल-अमेरिकन खिलाड़ी, दाएँ हाथ की बल्लेबाज़ और पूर्व पेशेवर सॉफ्टबॉल पिचर हैं। मोवाट वर्तमान में मिसिसिपी स्टेट की पिचिंग कोच हैं। उन्होंने एरिज़ोना के लिए कॉलेज स्तरीय सॉफ्टबॉल खेला तथा वर्ष 2006 और 2007 में अपनी टीम को महिला कॉलेज विश्व शृंखला का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2008 से 2013 तक, मोवाट ने नेशनल प्रो फास्टपिच (एन॰पी॰एफ॰) में पेशेवर रूप से खेला; उन्हें वर्ष 2008 के एन॰पी॰एफ॰ ड्राफ्ट में वाशिंगटन ग्लोरी द्वारा चुना गया था। वे वाइल्डकैट्स के लिए पिचिंग की कई श्रेणियों में अग्रणी स्थान रखती हैं तथा उनके नाम महिला कॉलेज विश्व शृंखला में सर्वाधिक स्ट्राइकआउट और जीत का कीर्तिमान दर्ज है।
कॉलेज करियर
मोवाट ने वर्ष 2004 में कोरोना, कैलिफोर्निया स्थित सैंटियागो हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।https://web.archive.org/web/20090302162831/http://www.arizonaathletics.com:80/sports/w-softbl/mtt/mowatt_taryne00.html 2 मार्च 2009 Taryne Mowatt टैरिन मोवाट http://www.arizonaathletics.com:80/sports/w-softbl/mtt/mowatt_taryne00.html एरिज़ोना विश्वविद्यालय 18 जून 2018 वर्ष 2005 में एरिज़ोना विश्वविद्यालय में अपने प्रथम वर्ष के दौरान, मोवाट ने एरिज़ोना वाइल्डकैट्स सॉफ्टबॉल टीम के लिए सीमित मुकाबलों में खेलते हुए 7-0 के अचूक रिकॉर्ड के साथ अपने करियर की शानदार शुरुआत की। उन्होंने 4 फरवरी को कैनसस जेहॉक्स के विरुद्ध अपने करियर का पहला मैच खेला, जहाँ उन्होंने 5 पारियों में पिचिंग करते हुए चार बल्लेबाज़ों को स्ट्राइकआउट कर जीत दर्ज की।https://kuathletics.com/wp-content/uploads/2020/01/2_4_05_Arizona.pdf Kansas vs #2 Arizona कैनसस बनाम #2 एरिज़ोना केयू एथलेटिक्स 4 फरवरी 2005 16 अप्रैल 2020 6 जुलाई 2022 https://web.archive.org/web/20220706003118/https://kuathletics.com/wp-content/uploads/2020/01/2_4_05_Arizona.pdf dead इसके पश्चात्, 21 मार्च 2005 को मिशिगन वूल्वरिंस के विरुद्ध उन्हें उस खेल सत्र की एकमात्र हार का सामना करना पड़ा।http://www.arizonawildcats.com/ViewArticle.dbml?&DB_OEM_ID=30700&ATCLID=207967457 किआ चैंपियनशिप में शीर्ष क्रम की सॉफ्टबॉल टीम नंबर 5 मिशिगन से हारी 21 मार्च 2005 9 अगस्त 2015 No. 3 Arizona Softball Wins Home Opener, 5-1 23 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150923173816/http://www.arizonawildcats.com/ViewArticle.dbml?&DB_OEM_ID=30700&ATCLID=207967457 dead
इन्हें भी देखें
डेनिएल लॉरी
केटी बर्कहार्ट
एलिसिया हॉलोवेल
सन्दर्भ
श्रेणी:महिला
श्रेणी:अमेरिकी खिलाड़ी
श्रेणी:महिला खिलाड़ी
श्रेणी:1986 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग