Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डॉन (अंतरिक्ष यान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|एक काल्पनिक चित्र जिसमें डॉन शोध यान को अपने ध्येयों (सीरीस और वॅस्टा) के साथ दर्शाया गया है डॉन अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान एजेंसी नासा का एक अंतरिक्ष यान है जिसे 27 सितम्बर 2007 को पृथ्वी से राकेट पर छोड़ा गया था और जिसका ध्येय हमारे सौर मंडल के क्षुद्रग्रह घेरे के दो प्रमुख सदस्यों पर शोध करना है। यह सीरीस नाम का बौना ग्रह है और वॅस्टा नाम का क्षुद्रग्रह है। 16 जुलाई 2011 को डॉन यान वॅस्टा पहुँच गया और उसके इर्द-गिर्द कक्षा (ऑर्बिट) में दाख़िल होकर उसकी परिक्रमा करने लगा। यह यान 2012 तक यहीं रहेगा और फिर सीरीस की तरफ़ रवाना हो जाएगा जहाँ यह 2015 में पहुँचेगा. यह पहला यान है जो मानवों ने इन खगोलीय वस्तुओं पर छानबीन करने के लिए वहाँ भेजा है। इन्हें भी देखें मंगल ग्रह के मिशन की सूची सीरीस (बौना ग्रह) वॅस्टा (क्षुद्रग्रह) क्षुद्रग्रह घेरा श्रेणी:अंतरिक्ष यान श्रेणी:अमेरिका के अंतरिक्ष यान श्रेणी:अंतरिक्ष शोध यान श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:अमेरिका के मंगल अभियानों की सूची