411 REFERENCE · Wikipedia
एलन डोनाल्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्च 2017
thumb|एलन डोनाल्ड
एलन एंथनी डोनाल्ड (Allan Donald, जन्म 20 अक्टूबर 1966) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो अब एक क्रिकेट कोच हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है।
डोनाल्ड टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक थे, जो 1998 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर पहुँचें थे। उन्होंने अगले वर्ष 895 अंक के साथ अपने करियर के अधिकतम अंक अर्जित किये थे। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) में, वह 1998 में 794 अंक पर पहुँचे थे और टीम के साथी शॉन पोलॉक के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 1996/1997 के भारत दौरे से 2002 में अपनी सेवानिवृत्ति तक पोलॉक के साथ नई गेंद साझा की। सेवानिवृत्त होने के बाद से डोनाल्ड अंतरराष्ट्रीय टीमों सहित कई टीमों के साथ कोच रहे हैं। 2018 से 2019 तक वह इंग्लैंड में केंट काउंटी क्रिकेट क्लब में सहायक कोच थे।
जब वह सेवानिवृत्त हुए, तो वह 22.25 की औसत के साथ 330 टेस्ट विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका के लिये सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 21.78 की औसत से 272 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विकेट भी लिए। इन दोनों रिकॉर्ड्स को अब शॉन पोलॉक ने पछाड़ दिया है। 2019 में, डोनाल्ड को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया था।
इन्हें भी देखें
क्रिकेट
क्रिकेट
श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट खिलाड़ी