411 REFERENCE · Wikipedia
मलाला युसुफ़ज़ई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मलाला यूसुफ़ज़ई Malala Yousafzai par Claude Truong-Ngoc novembre 2013 02.jpg 1997 7 12 yThe Associated Press http://www.cbc.ca/news/world/story/2012/10/19/malala-yousufzai-hospital-united-kingdom.html Pakistani girl shot by Taliban able to stand, doctors say Canadian Broadcasting Corporation 12 जुलाई 2000 19 अक्टूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121019231242/http://www.cbc.ca/news/world/story/2012/10/19/malala-yousufzai-hospital-united-kingdom.html 19 अक्तूबर 2012 live Memmot Mark Talibadiaryn Say They Shot Teenaged Pakistani Girl Who Exposed Their Cruelty http://www.npr.org/blogs/thetwo-way/2012/10/09/162573135/taliban-say-they-shot-14-year-old-pakistani-girl-who-exposed-their-cruelty 15 अक्टूबर 2012 NPR 9 अक्टूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121016115710/http://www.npr.org/blogs/thetwo-way/2012/10/09/162573135/taliban-say-they-shot-14-year-old-pakistani-girl-who-exposed-their-cruelty 16 अक्तूबर 2012 live मिंगोरा, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा, पाकिस्तान पाकिस्तानी गुल मकई ज़ियाउद्दीन युसुफ़ज़ई (पिता) अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार पाकिस्तान का राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार नोबल पुरस्कार संयुक्त रूप में भारत के कैलाश_सत्यार्थी कैलाश सत्यार्थी के साथ 2015 मे(2011) महिला अधिकार कार्यकर्ता, शिक्षाविद् http://www.asafeworldforwomen.org/about/safe-world-blogs/orbala/3122-praying-for-malala.html
मलाला यूसुफ़ज़ई (ur ملالہ یوسفزئی, ps ملاله یوسفزۍ; जन्म 12 जुलाई 1997) को बच्चों के अधिकारों की कार्यकर्ता होने के लिए जाना जाता है।https://blogs.tribune.com.pk/story/19373/calling-dr-pervez-hoodbhoy-jahil-can-only-happen-in-pakistan/ Calling Dr Pervez Hoodbhoy ‘jahil’ can only happen in Pakistan 5 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20180214153725/https://blogs.tribune.com.pk/story/19373/calling-dr-pervez-hoodbhoy-jahil-can-only-happen-in-pakistan/ 14 फ़रवरी 2018 dead वह पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के स्वात जिले में स्थित मिंगोरा शहर की एक छात्रा है।http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/7834402.stm Diary of a Pakistani schoolgirl बीबीसी न्यूज़ 19 जनवरी 2009 10 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121011020738/http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/7834402.stm 11 अक्तूबर 2012 livehttp://www.bbc.co.uk/news/world-asia-15879282 Pakistani girl, 13, praised for blog under Taliban बीबीसी न्यूज़ 24 Nov. 2011 10 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121010124608/http://www.bbc.co.uk/news/world-asia-15879282 10 अक्तूबर 2012 live 13 साल की उम्र में ही वह तहरीक-ए-तालिबान शासन के अत्याचारों के बारे में एक छद्म नाम के तहत बीबीसी के लिए ब्लॉगिंग द्वारा स्वात के लोगों में नायिका बन गयी। अक्टूबर 2012 में, मात्र 14 वर्ष की आयु में अपने उदारवादी प्रयासों के कारण वे आतंकवादियों के हमले का शिकार बनी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गई और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आ गई।http://www.guardian.co.uk/world/2012/oct/09/pakistan-girl-shot-activism-swat-taliban संग्रहीत प्रति 10 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121010071041/http://www.guardian.co.uk/world/2012/oct/09/pakistan-girl-shot-activism-swat-taliban 10 अक्तूबर 2012 live
बाल्यावस्था
मलाला यूसुफ़ज़ई मिंगोरा, जो स्वात का मुख्य शहर है, में रहती है। मिंगोरा पर तालिबान ने मार्च २००९ से मई २००९ तक कब्जा कर रखा था, जब तक की पाकिस्तानी सेना ने क्षेत्र का नियंत्रण हासिल करने के लिए अभियान शुरू किया। संघर्ष के दौरान, ११ साल की उम्र में ही मलाला ने डायरी लिखनी शुरू कर दी थी। वर्ष २००९ में छद्म नाम "गुल मकई" के तहत बीबीसी ऊर्दू के लिए डायरी लिख मलाला पहली बार दुनिया की नज़र में आई थी। जिसमें उसने स्वात में तालिबान के कुकृत्यों का वर्णन किया था और अपने दर्द को डायरी में बयां किया। डायरी लिखने की शौकीन मलाला ने अपनी डायरी में लिखा था, 'आज स्कूल का आखिरी दिन था इसलिए हमने मैदान पर कुछ ज्यादा देर खेलने का फ़ैसला किया। मेरा मानना है कि एक दिन स्कूल खुलेगा लेकिन जाते समय मैंने स्कूल की इमारत को इस तरह देखा जैसे मैं यहां फिर कभी नहीं आऊंगी।'
मलाला ने ब्लॉग और मीडिया में तालिबान की ज्यादतियों के बारे में जब से लिखना शुरू किया तब से उसे कई बार धमकियां मिलीं। मलाला ने तालिबान के कट्टर फरमानों से जुड़ी दर्दनाक दास्तानों को महज ११ साल की उम्र में अपनी कलम के जरिए लोगों के सामने लाने का काम किया था। मलाला उन पीड़ित लड़कियों में से है जो तालिबान के फरमान के कारण लंबे समय तक स्कूल जाने से वंचित रहीं। तीन साल पहले स्वात घाटी में तालिबान ने लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी लगा दी थी। लड़कियों को टीवी कार्यक्रम देखने की भी मनाही थी। स्वात घाटी में तालिबानियों का कब्जा था और स्कूल से लेकर कई चीजों पर पाबंदी थी। मलाला भी इसकी शिकार हुई। लेकिन अपनी डायरी के माध्यम से मलाला ने क्षेत्र के लोगों को न सिर्फ जागरुक किया बल्कि तालिबान के खिलाफ खड़ा भी किया। तालिबान ने वर्ष २००७ में स्वात को अपने कब्जे में ले लिया था। और लगातार कब्जे में रखा। तालिबानियों ने लड़कियों के स्कूल बंद कर दिए थे। कार में म्यूजिक से लेकर सड़क पर खेलने तक पर पाबंदी लगा दी गई थी। उस दौर के अपने अनुभवों के आधार पर इस लड़की ने बीबीसी उर्दू सेवा के लिए जनवरी, २००९ में एक डायरी लिखी थी। इसमें उसने जिक्र किया था कि टीवी देखने पर रोक के चलते वह अपना पसंदीदा भारतीय सीरियल राजा की आएगी बारात नहीं देख पाती थी।http://www.bhaskar.com/article/INT-taliban-gun-down-girl-who-spoke-up-for-rights-3904692-PHO.html?seq=6&RHS-pasandeeda_khabaren= संग्रहीत प्रति 10 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121014041846/http://www.bhaskar.com/article/INT-taliban-gun-down-girl-who-spoke-up-for-rights-3904692-PHO.html?seq=6 14 अक्तूबर 2012 live
वर्ष 2009 में न्यूयार्क टाइम्स ने मलाला पर एक फिल्म भी बनाई थी। स्वात में तालिबान का आतंक और महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध विषय पर बनी इस फिल्म के दौरान मलाला खुद को रोक नहीं पाई और कैमरे के सामने ही रोने लगी। मलाला डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी और तालिबानियों ने उसे अपना निशाना बना दिया। उस दौरान दो सौ लड़कियों के स्कूल को तालिबान से ढहा दिया था। वर्ष 2009 में तालिबान ने साफ कहा था कि 15 जनवरी के बाद एक भी लड़की स्कूल नहीं जाएगी। यदि कोई इस फतवे को मानने से इंकार करता है तो अपनी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार होगी।
जब स्वात में तालिबान का आतंक कम हुआ तो मलाला की पहचान दुनिया के सामने आई और उसे बहादुरी के लिए अवार्ड से नवाजा गया। इसी के साथ वह इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस अवार्ड (2011) के लिए भी नामित हुई। (2011 में वे नहीं जीत पाईं, लेकिन बाद में 2013 में उन्हें यह अवार्ड भी मिला)।
हत्या का प्रयास
पाकिस्तान की ‘न्यू नेशनल पीस प्राइज’ हासिल करने वाली 14 वर्षीय मलाला यूसुफ़ज़ई ने तालिबान के फरमान के बावजूद लड़कियों को शिक्षित करने का अभियान चला रखा है। तालिबान आतंकी इसी बात से नाराज होकर उसे अपनी हिट लिस्ट में ले चुके थे। संगठन के प्रवक्ता के अनुसार,‘यह महिला पश्चिमी देशों के हितों के लिए काम कर रही हैं। इन्होंने स्वात इलाके में धर्मनिरपेक्ष सरकार का समर्थन किया था। इसी वजह से यह हमारी हिट लिस्ट में हैं। अक्टूबर 2012 में, स्कूल से लौटते वक्त उस पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली।Guerin, Orla http://www.bbc.co.uk/news/world-asia-19882799 Malala Yousafzai: Pakistan activist, 14, shot in Swat BBC 9 अक्टूबर 2012 9 अक्टूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121009124019/http://www.bbc.co.uk/news/world-asia-19882799 9 अक्तूबर 2012 live Walsh Declan http://www.nytimes.com/2012/10/11/world/asia/girl-shot-by-taliban-in-critical-condition-after-surgery.html?pagewanted=all Girl Shot by Taliban in Critical Condition After Surgery New York Times अक्टूबर 10, 2012 10 अक्टूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121011065548/http://www.nytimes.com/2012/10/11/world/asia/girl-shot-by-taliban-in-critical-condition-after-surgery.html?pagewanted=all 11 अक्तूबर 2012 live बाद में इलाज के लिए उन्हें ब्रिटेन ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद उन्हें बचा लिया गया।
पुरस्कार और सम्मान
thumb|300px|right|मलाला यूसुफ़ज़ई ओवल ऑफिस में
thumb|300px|विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार – स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद द्वारा सम्मानित, 20 नवंबर 2013
thumb|300px|right|अर्जेंटीना में अंतर्राष्ट्रीय काव्य महोत्सव 2013 के दौरान मलाला को सम्मान
पाकिस्तान का राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार - 2011
अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में शांति को बढ़ावा देने के लिए उसे साहसी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए, उसे पहली बार 19 दिसम्बर 2011 को पाकिस्तानी सरकार द्वारा 'पाकिस्तान का पहला युवाओं के लिए राष्ट्रीय शांति पुरस्कार मलाला युसुफज़ई को मिला था।http://tribune.com.pk/story/309285/national-peace-prize-to-be-named-after-malala-yousafzai-gilani/ National peace prize named after Malala Yousafzai Khan Sumera 20 दिसम्बर 2011 The Express Tribune News Network with the International Herald Tribune 6 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120213135811/http://tribune.com.pk/story/309285/national-peace-prize-to-be-named-after-malala-yousafzai-gilani/ 13 फ़रवरी 2012 live मीडिया के सामने बाद में बोलते हुए, उसने शिक्षा पर केन्द्रित एक राजनितिक दल बनाने का इरादा रखा। सरकारी गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल, मिशन रोड, को तुरंत उसके सम्मान में मलाला युसुफज़ई सरकारी गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल नाम दिया गया।http://www.dawn.com/2012/01/04/school-named-after-malala.html Malala in the House, plans to launch political party 4 जनवरी 2012 The Dawn Media Group 6 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120109012725/http://www.dawn.com/2012/01/04/school-named-after-malala.html 9 जनवरी 2012 live
अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार के लिए नामाँकन (2011)
अंतरराष्ट्रीय बच्चों की वकालत करने वाले समूह किड्स राइट्स फाउंडेशन ने युसुफज़ई को अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार के लिए प्रत्याशियों में शामिल किया, वह पहली पाकिस्तानी लड़की थी जिसे इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। दक्षिण अफ्रीका के नोबेल पुरस्कार विजेता डेसमंड टूटू ने एम्स्टर्डम, हॉलैंड में एक समारोह के दौरान २०११ के इस नामांकन की घोषणा की, लेकिन युसुफज़ई यह पुरस्कार नहीं जीत सकी और यह पुरस्कार दक्षिण अफ्रीक़ा की 17 वर्षीय लड़की ने जीत लिया यह पुरस्कार बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था हर साल एक लड़की को देती है।http://paktribune.com/news/Swat-girl-falls-short-of-getting-world-peace-prize-245347.html Swat girl falls short of getting world peace prize 24 Nov. 2011 PakTribune 10 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20120705144944/http://paktribune.com/news/Swat-girl-falls-short-of-getting-world-peace-prize-245347.html 5 जुलाई 2012 dead
अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार (2013)
नीदरलैंड के किड्स राइट्स संगठन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी छह सितंबर को हेग में आयोजित होने वाले एक समारोह में वर्ष 2011 का नोबल शांति पुरस्कार हासिल करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ता तवाकुल रहमान मलाला को बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। किड्स राइट्स संगठन उन लोगों को सम्मानित करता है जो कि बाल अधिकारों के लिए कोई विशेष कार्य करते हैं। इससे पहले बहादुर मलाला सयुंक्त राष्ट्र में नोबल शांति पुरस्कार के प्रतियोगी के तौर पर जुलाई में भाषण दे चुकी हैं।http://www.jagran.com/news/world-malala-won-the-prestigious-international-childrens-peace-prize-10679735.html बाल शांति पुरस्कार से मलाला सम्मानित 28 अगस्त 2013 जागरण 26 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20181206033220/https://www.jagran.com/news/world-malala-won-the-prestigious-international-childrens-peace-prize-10679735.html 6 दिसंबर 2018 live
साख़ारफ़ (सखारोव) पुरस्कार (2013)
मलाला यूसुफ़ज़ई को यूरोसंसद द्वारा वैचारिक स्वतन्त्रता के लिए साख़ारफ़ पुरस्कार प्रदान किया गया है। बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष में महती भूमिका निभाने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।http://hindi.ruvr.ru/news/2013_11_20/250983020/ मलाला युसुफ़जाई को मिला साखारफ़ पुरस्कार 20 नवम्बर 2013 रेडियो रूस 26 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131202222835/http://hindi.ruvr.ru/news/2013_11_20/250983020/ 2 दिसंबर 2013 dead
मैक्सिको का समानता पुरस्कार (2013)
मलाला यूसुफ़ज़ई को इक्वेलिटी एंड नान डिस्क्रिमीनेशन का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाने की घोषणा हुई है। मैकिसको में भेदभाव निरोधक राष्ट्रीय परिषद की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि मलाला को यह पुरस्कार मानवाधिकारों की रक्षा के लिए उसके प्रयासों विशेषतया जाति, उम्र, लिंग में भेदभाव किए बिना शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष को देखते हुए दिया जा रहा है।http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/article1-Pakistan-malala-mexico-award-2-2-379198.html मलाला यूसुफजई को मैक्सिको का समानता पुरस्कार 25 नवम्बर 2013 हिंदुस्तान मीडिया समूह 26 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131203013201/http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/article1-Pakistan-malala-mexico-award-2-2-379198.html 3 दिसंबर 2013 dead
संयुक्त राष्ट्र का 2013 मानवाधिकार सम्मान (ह्यूमन राइट अवॉर्ड)
संयुक्त राष्ट्र ने मलाला यूसुफ़ज़ई को 2013 का मानवाधिकार सम्मान (ह्यूमन राइट अवॉर्ड) देने की घोषणा की। यह सम्मान मानवाधिकार के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए हर पांच साल में दिया जाता है। इससे पहले यह सम्मान पाने वालों में नेल्सन मंडेला, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर व एमनेस्टी इंटरनैशनल आदि शामिल हैं। मलाला के आलावे पांच अन्य को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/america/Malala-Yousafzai-awarded-2013-United-Nations-Human-Rights-Prize/articleshow/26975408.cms मलाला को संयुक्त राष्ट्र ह्यूमन राइट अवॉर्ड नवभारत टाईम्स 6 दिसम्बर 2013 7 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131222140416/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/america/Malala-Yousafzai-awarded-2013-United-Nations-Human-Rights-Prize/articleshow/26975408.cms 22 दिसंबर 2013 live
नोबेल पुरस्कार
बच्चों और युवाओं के दमन के ख़िलाफ़ और सभी को शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले भारतीय समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। १० दिसंबर २०१४ को नाॅर्वे में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार प्रदान करते ही सभागृह में उपस्थित सभी ने खड़े होते ही तालियों की गुंज की। १७ वर्ष की आयु में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली मलाला दुनिया की सबसे कम उम्र वाली नोबेल विजेती बन गयी। http://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/2014/press.html The Nobel Peace Prize for 2014 शांति के लिए नोबल पुरस्कार-2014 नोबल मीडिया एबी 10 अक्टूबर 2014 10 अक्टूबर 2014 ओस्लो अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20141010114631/http://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/2014/press.html 10 अक्तूबर 2014 live
इन्हें भी देखें
अब्दुस सलाम
परवेज़ हुदभॉय
बाहरी कड़ियाँ
http://www.washingtonpost.com/blogs/blogpost/post/interview-with-education-activist-shot-by-taliban-video/2012/10/09/9bb912aa-1211-11e2-a16b-2c110031514a_blog.html Interview with 14-year-old Malala Yousafzai who was shot by Taliban (video) 10 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121010064615/http://www.washingtonpost.com/blogs/blogpost/post/interview-with-education-activist-shot-by-taliban-video/2012/10/09/9bb912aa-1211-11e2-a16b-2c110031514a_blog.html 10 अक्तूबर 2012 live (Article with link to New York Times film from 2009 featuring Malala, in English)
http://www.bbc.co.uk/news/world-south-asia-14420886 After the Taliban: Swat women on changing life 10 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121016133818/http://www.bbc.co.uk/news/world-south-asia-14420886 16 अक्तूबर 2012 live (BBC piece from 2011 with quote from Malala)
सन्दर्भ
2
श्रेणी:1997 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:पाकिस्तानी ब्लॉगर्स
श्रेणी:पाकिस्तानी बच्चों के अधिकार कार्यकर्ता
श्रेणी:पाकिस्तानी नारीवादी
श्रेणी:स्वात जिले से लोग
श्रेणी:पाकिस्तानी शिक्षाविद्
श्रेणी:पाकिस्तानी मुसलमान
श्रेणी:बाल कार्यकर्ता
श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:पठान लोग