Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चौसठ योगिनी मंदिर, मुरैना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px| मुरैना का चौसठ योगिनी मांदिर मुरैना का चौसठ योगिनी मंदिर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मितावली नामक जगह स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। ग्वालियर शहर से लगभग ३० किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर भारत के उन चौसठ योगिनी मंदिरों में से एक है जो अभी भी अच्छी दशा में बचे हैं। यह मंदिर एक वृत्ताकार आधार पर निर्मित है जिसमें ६४ कक्ष हैं। मध्य में एक खुला हुआ मण्डप है। यह मंदिर १३२३ ई में बना था। ऐसा माना जाता है कि भारत का संसद भवन (जो १९२० में बना), इसी शैली पर निर्मित है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस मंदिर को प्राचीन ऐतिहसिक स्मारक घोषित किया है। इतिहास गुर्जर प्रतिहार वंश 6th वे राजा मिहिरभोज ने मंदिर (चतुर्भुज मंदिर )के निर्माता माने जाते हैं। चतुर्भुज विष्णु की मूर्ति बनी हुई है जिससे इसका नाम चतुर्भुज मंदिर पड़ा। यहां अनेक पिलर बने है। एक अभिलेख है जिसमें 0 उत्कीर्ण है किसी संकेत के रूप में जिसे पहला जीरो का साक्ष्य माना गया है। चौसठ योगिनियाँ 1.बहुरूप, 2.तारा, 3.नर्मदा, 4.यमुना, 5.शांति, 6.वारुणी 7.क्षेमंकरी, 8.ऐन्द्री, 9.वाराही, 10.रणवीरा, 11.वानर-मुखी, 12.वैष्णवी, 13.कालरात्रि, 14.वैद्यरूपा, 15.चर्चिका, 16.बेतली, 17.छिन्नमस्तिका, 18.वृषवाहन, 19.ज्वाला कामिनी, 20.घटवार, 21.कराकाली, 22.सरस्वती, 23.बिरूपा, 24.कौवेरी, 25.भलुका, 26.नारसिंही, 27.बिरजा, 28.विकतांना, 29.महालक्ष्मी, 30.कौमारी, 31.महामाया, 32.रति, 33.करकरी, 34.सर्पश्या, 35.यक्षिणी, 36.विनायकी, 37.विंध्यवासिनी, 38. वीर कुमारी, 39. माहेश्वरी, 40.अम्बिका, 41.कामिनी, 42.घटाबरी, 43.स्तुती, 44.काली, 45.उमा, 46.नारायणी, 47.समुद्र, 48.ब्रह्मिनी, 49.ज्वाला मुखी, 50.आग्नेयी, 51.अदिति, 51.चन्द्रकान्ति, 53.वायुवेगा, 54.चामुण्डा, 55.मूरति, 56.गंगा, 57.धूमावती, 58.गांधार, 59.सर्व मंगला, 60.अजिता, 61.सूर्यपुत्री 62.वायु वीणा, 63.अघोर और 64. भद्रकाली। आवागमन निकटतम हवाई अड्डा ग्वालियर है। बस व रेल के माध्यम से मुरैना अथवा ग्वालियर से यहाँ पहुँचा जा सकता है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें चौसठ योगिनी मंदिर श्रेणी:मध्य प्रदेश के हिन्दू मंदिर श्रेणी:मुरैना ज़िला श्रेणी:चौंसठ योगिनी मंदिर श्रेणी:मध्य प्रदेश में पुरातत्व स्थल